फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sand and Gravel rate become high in market

बाजार में रेता-बजरी महंगा, टेंशन में आई सरकार

Thu, 29 Jun 2017 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 29 Jun 2017 11:24 AM IST
विज्ञापन
sand and Gravel rate become high in market
sand and gravel

बाजार में खनन सामग्री के दाम में आए उछाल ने प्रदेश सरकार को टेंशन में डाल दिया है। कैबिनेट की बैठक में यह मुद्दा प्रमुखता से उठा और उन कारणों का जानने का प्रयास हुआ, जिनकी वजह से रेता-बजरी और बोल्डर के दाम में बढ़ोत्तरी हुई है।

विज्ञापन


कैबिनेट ने मुख्य सचिव एस. रामास्वामी को मूल्यवृद्धि पर लगाम कसने का जिम्मा सौंपा है, मगर सूत्रों की मानें तो यह इतना आसान नहीं होगा। बता दें कि गठन के बाद से ही प्रदेश सरकार का अवैध खनन को लेकर बेहद कड़ा रुख है।
विज्ञापन


उसको उच्च न्यायालय के स्तर पर जारी आदेशों पर भी अमल करना पड़ा, जिससे गंगा नदी में खनन पर रोक रही। जब रोक हटी तो काफी समय गुजर चुका था। जानकारों की मानें तो अवैध खनन पर सख्ती के बाद से बाजार में खनन सामग्री की आवक कम हुई है, जबकि मांग लगातार बढ़ रही है। मांग की तुलना में खनन सामग्री की कम आपूर्ति से दाम आसमान छू रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी वजह हैं

sand and Gravel rate become high in market
CM trivendra singh rawat

-28 मार्च से 12 मई तक प्रदेश में खनन पर कोर्ट की रोक थी, जिससे खनन बंद रहा।
-कोसी नदी में पर्यावरणीय प्रभाव आकलन (ईआईए) के अनुसार खनन एक महीने पहले बंद हो गया।
-गोला नदी में भी 15 दिन पहले ही खनन बंद हो गया।
-गंगा नदी पर खनन की इजाजत अंतिम समय में मिली, जबकि बाजार की बहुत डिमांड वहीं से पूरी होती है।
-खनन की सामग्री की ढुलाई और भंडारण पर सरकार ने सख्ती की।
-भोगपुर और रायवाला में प्राइवेट पट्टों में आंदोलन की वजह से खनन नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed