फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sanctified by the ritual bath of the deity, the temple

Dehradun News: देव नहाण से पावन हुआ जागड़ा महासू के जयकारों से गूंजे मंदिर

Tue, 15 Sep 2026 12:15 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 15 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sanctified by the ritual bath of the deity, the temple
जौनसार-बावर की आस्था के प्रतीक सिद्धपीठ हनोल स्थित महासू देवता मंदिर और मैंद्रथ के बासिक महासू महाराज मंदिर में सोमवार को जागड़ा महापर्व के तहत देव स्नान (देव नहाण) की रस्म पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई। देवकुंड में पवित्र स्नान के साक्षी बनने के लिए दोनों ही धामों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। हनोल मंदिर में पारंपरिक वाद्य यंत्रों (नौबत) की धुनों और विधि-विधान के बीच देव चिह्नों को गर्भगृह से देवकुंड तक ले जाया गया। देवकुंड में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद देव चिह्नों को पवित्र जल से स्नान कराया गया। इसके बाद जब देव चिह्नों को दर्शनार्थ लाया गया, तो पूरा मंदिर परिसर महासू महाराज के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पवित्र जल का आचमन कर क्षेत्र व परिवार की खुशहाली की कामना की। उधर, मैंद्रथ स्थित बासिक महासू महाराज मंदिर में भी प्राचीन परंपरा के अनुरूप देव चिह्नों को देवकुंड ले जाकर स्नान कराया गया। यहां भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पावन पल के साक्षी बने। स्नान और दर्शन के पश्चात देव चिह्नों को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ वापस मंदिर लाकर गर्भगृह में विराजमान कर दिया गया। जागड़ा पर्व में देव नहाण को सबसे प्रमुख धार्मिक अनुष्ठान माना जाता है। मान्यता है कि इस अवसर पर देव चिह्नों के दर्शन मात्र से हर मनोकामना पूर्ण होती है। इस दौरान हनोल मंदिर समिति के सचिव मोहनलाल सेमवाल, बावर खत के सदर स्याणा चमन सिंह, वरिष्ठ सदस्य चंदराम राजगुरु, स्याणा सुनील राणा, भुवनेश्वर पंवार, किशन सिंह राणा, प्रबंधक नरेंद्र नौटियाल, विक्रम राजगुरु, राजाराम शर्मा और जितेंद्र चौहान सहित कई श्रद्धालु रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed