फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   samvasini protest in dehradun Nari Niketan

घर जाने की जिद पर अड़ी संवासिनियों ने उठाया ऐसा कदम, पुलिस के हाथ-पैर फूले

Fri, 14 Jul 2017 03:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 14 Jul 2017 03:34 PM IST
विज्ञापन
samvasini protest in dehradun Nari Niketan
नारी निकेतन देहरादून - फोटो : AmarUjala

घर जाने की जिद पर अड़ी संवासिनियों ने नारी निकेतन खूब हंगामा किया। इस दौरान संवासिनियों ने पथराव कर नारी निकेतन की खिड़की, दरवाजों के शीशे सहित फर्नीचर भी तोड़ डाला। 

विज्ञापन


देहरादून स्थित नारी निकेतन में गुरुवार देर रात संवासिनियों ने जमकर बवाल किया। घर जाने की मांग को लेकर संवासि‌नी गुस्से में आ गईं। हालात बिगड़ने पर निकेतन में पीएसी बुलानी पड़ी। इसके बाद ही हालातों पर काबू पाया जा सका। 
विज्ञापन


खबर ने मुताबिक गुरुवार की देर शाम कुछ संवासिनियों ने निकेतन की अधीक्षिका कंचन आर्य से घर जाने देने की जिद की, लेकिन उन्हें धमकाकर भगा दिया गया। आरोप है कि कंचन आर्य ने उन्हें बंद करने की चेतावनी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संवासिनियों ने नारेबाजी करते हुए किया पथराव

samvasini protest in dehradun Nari Niketan
lady police - फोटो : demo pic

इस पर संवासिनियां गुस्से में आ गईं और रात करीब नौ बजे संवासिनियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। देर रात करीब 11 बजे मामला फिर बिगड़ गया और संवासिनियों ने नारेबाजी करते हुए पथराव कर ‌दिया। कर्मियों ने स्थितियों पर काबू पाने की कोशिश तो जमकर हाथापाई हुई।

हालात बिगड़ने पर नेहरू कॉलोनी पुलिस को सूचना दी गई। एक कंपनी महिला पीएसी मौके पर भेजी गई। सिटी मजिस्ट्रेट जीएस मर्तोलिया व जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट भी मौके पर पहुंचे और किसी तरह हालात को संभाला।

एडीजी राम सिंह मीणा के मुताबिक हालात काबू में हैं। कुछ संवासिनियों ने घर जाने की जिद को लेकर हंगामा किया है। फिलहाल पुलिस बल मौके पर तैनात रहेगा।

इस मामले में अमर उजाला ने राज्य मंत्री महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास रेखा आर्य से बात की तो उन्होंने कहा कि मुझे सुबह अख़बारों के माध्यम से नारी निकेतन में हुए बवाल की जानकारी मिली। मैं नारी निकेतन जा रही हूं। खबर मिली हैं कि कुछ संवासिनियों ने घर जाने की जिद को लेकर हंगामा किया। फिलहाल वहां सब कुछ सामान्य है।
 

नारी निकेतन में रेप और गर्भपात का मामला

samvasini protest in dehradun Nari Niketan
rape with minor girl

साल 2015 में भी नारी निकेतन में रेप और गर्भपात का मामला सामने आया था। जिसमें कई अधिकारी नप गए थे। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। मामले के अनुसार 27 नवंबर 2015 को देहरादून एसआई कृष्ण जयारा ने पुलिस स्टेशन नेहरू कालोनी में एफआईआर दर्ज की थी। नारी निकेतन देहरादून में रह रही बहरी और गूंगी युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सुर्खियों में छाने के बाद इस मामले में एक स्पेशल कमेटी गठित की गई थी। इस कमेटी ने जांच में पाया था कि वह युवती 2010 से नारी निकेतन में रह रही थी।

यह दुष्कर्म की घटना नारी निकेतन में ही की गई थी। भ्रूण का डीएनए परीक्षण कराया गया जो पॉजिटिव निकला। सरकार की ओर से कहा गया था कि याचिकाकर्ता नारी निकेतन में ही कार्यरत था और उसी ने वहां पर रह रही पीड़िता के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया है।

सरकार की ओर से कहा गया कि याचिकाकर्ता ने बहुत की घिनौना कार्य किया है, इसलिए उसे जमानत पर रिहा नहीं किया जाना चाहिए। न्यायमूर्ति वीके बिष्ट की एकलपीठ ने पक्षों की सुनवाई के बाद याचिकाकर्ता की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed