{"_id":"64beaf7693f088dcb40f9ae4","slug":"samarth-portal-government-opens-online-registration-window-for-admission-in-graduation-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Samarth Portal: स्नातक में प्रवेश के लिए सरकार ने खोली ऑनलाइन पंजीकरण की विंडो, पढ़े जरूरी अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Samarth Portal: स्नातक में प्रवेश के लिए सरकार ने खोली ऑनलाइन पंजीकरण की विंडो, पढ़े जरूरी अपडेट
Mon, 24 Jul 2023 10:40 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 24 Jul 2023 10:40 PM IST
सार
छात्र ध्यान रखें कि ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा एक सप्ताह के लिए दोबारा शुरू की गई है।
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीन विश्वविद्यालयों व इनसे संबद्ध कॉलेजों में स्नातक प्रवेश के लिए सरकार ने ऑफलाइन दाखिलों के बाद अब समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की विंडो भी एक सप्ताह के लिए खोल दी है। सोमवार को अपर सचिव प्रशांत आर्य ने इसका आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
आदेश के मुताबिक, समर्थ पोर्टल पर पूर्व में पंजीकरण न करा पाने वाले छात्रों के लिए 21 जुलाई को ऑफलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई थी। अब छात्रहित में इसी आदेश को संशोधित करते हुए ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा एक सप्ताह के लिए दोबारा शुरू की गई है। साथ ही शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 14 अगस्त तय कर दी गई है। विवि व कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं कि वह इस तिथि तक हर हाल में अपने सभी दाखिले पूरे कर लें।
विज्ञापन
Uttarakhand: आपदा प्रबंधन पर देहरादून में होगा अंतरराष्ट्रीय मंथन, दुनिया के 100 देशों के प्रतिनिधि आएंगे
विज्ञापन
बता दें कि श्रीदेव सुमन विवि, अल्मोड़ा विवि, कुमाऊं विवि व इनसे संबद्ध सभी सरकारी, निजी कॉलेजों में स्नातक दाखिलों के लिए इस साल सरकार से समर्थ पोर्टल से प्रक्रिया की शुरुआत की है। कॉलेजों ने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्होंने ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी दे दी थी।