फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   samajwadi party will contest on 50 seats of uttarakhand.

उत्तराखंड में 50 सीटों पर लड़ेगी सपा, डिंपल होगी स्टार प्रचारक

Mon, 19 Dec 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Mon, 19 Dec 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party will contest on 50 seats of uttarakhand.
डिंपल यादव

उत्तर प्रदेश सरकार में दायित्वधारी और सपा नेत्री आभा बड़थ्वाल ने कहा कि पार्टी उत्तराखंड में 50 सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी। राज्य के गांवों में पलायन रोकने, युवाओं को रोजगार देने, विकास करने और स्थाई राजधानी गैरसैंण बनाने के मुद्दे पर सपा चुनाव में अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारेगी।

विज्ञापन


सांसद और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक होंगी। 

लोनिवि निरीक्षण भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आभा ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस स्थाई राजधानी बनाने के नाम पर जनता को गुमराह कर रही हैं।

सपा शासनकाल में गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने की रिपोर्ट

samajwadi party will contest on 50 seats of uttarakhand.
गैरसैंण - फोटो : file photo

सपा के शासनकाल में कौशिक समिति और बड़थ्वाल समिति ने गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने के लिए अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। जनभावना भी गैरसैंण को राजधानी बनाने की पक्षधर है, लेकिन भाजपा और कांग्रेस राजधानी के मुद्दे पर अब जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। आम जनता अपनी जमा पूंजी के लिए बैंक और एटीएम की लाइन में खड़ी है।

केंद्र सरकार पर नोटबंदी करके गरीब, मजदूर वर्ग को परेशान करने का आरोप लगाया। बैठक में पार्टी के प्रदेश सचिव रमेश गौड़, गोविंद सिंह, अशोक ग्रोवर, राजपाल यादव, रनजीत वैध, शकुंतला शर्मा, चंद्र कश्यप, अंजू कश्यप, दिवाकर आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed