फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   salute to the bravery of the army

सेना के शौर्य को किया सलाम

Wed, 29 Sep 2021 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
salute to the bravery of the army
पांच साल पहले पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को तहस-नहस कर उरी हमले का करारा जवाब देने के लिए भारतीय सेना के शौर्य को वीरभूमि फाउंडेशन ने सलाम किया। साथ ही शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

फाउंडेशन के संरक्षक मेयर सुनील उनियाल गामा, अध्यक्ष राजेश रावत के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। राजेश रावत ने कहा कि जब-जब दुश्मन ने हमारे देश की तरफ गलत निगाह से देखा, तब-तब हमारे वीर जवानों ने मुंहतोड़ जवाब देकर देश का मान बढ़ाया। मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक को भारत के इतिहास में आतंक के खिलाफ उठाए गए कदम के गवाह के रूप में याद किया जाएगा। विदित है कि 18 सितंबर 2016 को पाकिस्तान से आए आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में इंडियन आर्मी के कैंप पर हमला किया था, जिसमें 18 जवान शहीद हो गए थे। इस पर भारत ने कड़ा रुख अख्तियार किया और ऐसा कदम उठाया कि न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि पूरी दुनिया देखती रह गई।
विज्ञापन

भारत ने 28-29 सितंबर की रात पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी लॉन्च पैड्स पर सर्जिकल स्ट्राइक की और उन्हें तबाह कर दिया। इस सर्जिकल स्ट्रइक में 38 आतंकवादी मारे गए थे। हमले में पाकिस्तानी सेना के दो जवान भी मारे गए। इस ऑपरेशन में हमारे दो पैरा कमांडोज भी लैंड माइंस की चपेट में आने से घायल हुए थे। कार्यक्रम में रणजीत भंडारी, गौरव सिंघल, आशीष गुंसाई, सौरभ शर्मा, चंदन कन्नौजिया, राजेंद्र रावत, चंदा उनियाल, विपिन सेमवाल, जय थपलियाल, अमित राणा, अनिल नौटियाल, धीरज बिष्ट, आदित्य नायर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed