फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Saints team will go to Almora to investigate making of underworld don PP Pandey a saint Haridwar Uttarakhand

Haridwar: अंडरवर्ल्ड डॉन पीपी पांडे को संत बनाने की जांच को अल्मोड़ा जाएगी संतों की टीम, ऐसे खुला था मामला

Mon, 09 Sep 2024 09:17 AM IST
रेनू सकलानी बसंत कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
बसंत कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 09 Sep 2024 09:17 AM IST
सार

हाल ही में पीपी पांडेय को अल्मोड़ा जेल में गुरु दीक्षा देते हुए श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा का महंत बनाने की बात सामने आई है। साथ ही उसे कई मंदिरों का मुख्य महंत भी बनाने का दावा किया गया है।

विज्ञापन
Saints team will go to Almora to investigate making of underworld don PP Pandey a saint Haridwar Uttarakhand
जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरी महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अंडरवर्ल्ड डॉन प्रकाश पांडे उर्फ पीपी पांडे को श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा का संत बनाने की जांच के लिए संतों की टीम अल्मोड़ा जाएगी। यह निर्णय उत्तर प्रदेश के नगीना में हुई जांच समिति के सदस्यों की बैठक में लिया गया।

विज्ञापन

रिपोर्ट मिलने के बाद अखाड़ा मामले में फैसला लेगा। अल्मोड़ा के रानीखेत स्थित खनौइया गांव निवासी प्रकाश पांडे उर्फ पीपी कभी छोटा राजन का दाहिना हाथ हुआ करता था। इन दिनों वह अल्मोड़ा जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। पिछले साल अगस्त में पौड़ी जेल से पीपी को हरिद्वार जिला जेल शिफ्ट किया गया था।

विज्ञापन

पीपी के इतिहास को भी कमेटी खंगालेगी
इसके बाद कुछ माह पूर्व उसे अल्मोड़ा जेल स्थानांतरित कर दिया गया था। हाल ही में पीपी को अल्मोड़ा जेल में जूना अखाड़े के संतों की ओर से संन्यास दीक्षा देने का मामला सामने आया था। उसे कुछ मठों का उत्तराधिकारी भी बनाने की बात सामने आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन, अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरी महाराज ने पीपी को संत बनाने की दीक्षा देने के मामले की जांच के लिए सात सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया था। जांच समिति की शनिवार शाम को यूपी के बिजनौर जिले के नगीना में हुई बैठक में पीपी पांडे को संत बनाने पर चर्चा की गई।

श्रीमहंत हरिगिरी महाराज ने बताया, समिति की ओर से नगीना में बैठक के बाद निर्णय लिया गया कि एक टीम पहले अल्मोड़ा जाकर पूरे प्रकरण की बारीकी से जांच करेगी। देखा जाएगा कि क्यों और किस आधार पर किसने पीपी को संत बनने की दीक्षा दी है। पीपी के इतिहास को भी कमेटी खंगालेगी। बताया, मामले की ठीक से जांच पड़ताल करने के बाद ही जो रिपोर्ट समिति देगी, उसी पर आगे निर्णय लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें...Rishikesh: दयानंद आश्रम घाट पर गंगा में बहा हरियाणा का पर्यटक, तलाश में जुटी SDRF, नहीं लगा कोई सुराग

जांच समिति में ये हैं शामिल

पीपी पांडे मामले की जांच के लिए बनाई गई समिति में जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत केदारपुरी, जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरी, जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत शैलेंद्र गिरी, अल्मोड़ा जूना अखाड़े के श्रीमहंत शंकर गिरी, श्रीमहंत पुष्कर राजगिरी और श्रीमहंत निरंजन गिरी महाराज को शामिल किया गया है। श्रीमहंत हरिगिरि महाराज के मुताबिक, समिति किसी भी प्रकार की संलिप्तता, लेनदेन, संत बनाने के पीछे के मूल उद्देश्य व भावना की भी गहन जांच करेगी। समिति तीन महीने में अपनी रिपोर्ट देगी।
 

हाल ही में पीपी पांडेय को अल्मोड़ा जेल में गुरु दीक्षा देते हुए श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा का महंत बनाने की बात सामने आई है। साथ ही उसे कई मंदिरों का मुख्य महंत भी बनाने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed