दून अस्पताल से गायब हुए संत गोपालदास 24 घंटे बाद भी लापता, पुलिस विभाग में हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून अस्पताल से गायब हुए संत गोपालदास का 24 घंटे बाद भी कुछ पता नहीं चला है। पुलिस ने उनकी तलाश में अस्पताल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली हैं।
इन फुटेज में गोपालदास और उनके साथ आया व्यक्ति दोनों अलग-अलग दिशाओं में जाते दिख रहे हैं। इसके लिए पुलिस ने रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी पर भी तलाश शुरू की है।
गौरतलब है कि संत गोपालदस गंगा को लेकर अनशन कर रहे थे। तबीयत खराब होने पर उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। इसी बीच वे बुधवार को दून अस्पताल पहुंचे।
संत गोपालदास अस्पताल में करीब सात घंटे तक भर्ती रहे
यहां वार्ड 14 के बिस्तर संख्या 15 पर रखा गया था। संत गोपालदास अस्पताल में करीब सात घंटे तक भर्ती रहे। इसके बाद रात करीब पौने आठ बजे उनके गायब होने की सूचना फैल गई। नगर पुलिस अधीक्षक प्रदीपक कुमार राय ने बताया कि उनकी तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रहीं हैं।
पता चला है कि संत गोपालदास सात बजकर 10 मिनट पर ही अस्पताल से निकल गए थे। उनके साथ आया व्यक्ति भी करीब सात बजकर 11 मिनट पर अस्पताल से बाहर निकलता दिख रहा है।