फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sai baba issue become political

गोविंद गिरि के बयान से साईं बाबा पर छिड़ी नई बहस

Thu, 04 Sep 2014 11:45 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 04 Sep 2014 11:45 AM IST
विज्ञापन
sai baba issue become political

देशभर में फैले मानव कल्याण आश्रमों के संस्थापक स्वामी कल्याणानंद सरस्वती ने कहा कि साईं बाबा ब्राह्मण थे या मुसलमान इसका पता लगाने के लिए शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती और संत गोविंद गिरि को बाबा के जन्म स्थल जिला परभणी (महाराष्ट्र) चले जाना चाहिए।

विज्ञापन


'साईं बाबा के जन्म स्थल जाएं शंकराचार्य'
उनके साथ अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरि गिरि का जाना भी जरूरी है। परस्पर विरोधी बयानों से हिंदू समाज भ्रमित हो गया है। इस भ्रम को दूर करना अब आवश्यक हो गया है। षडदर्शन साधु समाज के वरिष्ठ संत स्वामी कल्याणानंद ने कहा कि गोविंद गिरि के बयान से नई बहस छिड़ गई है।
विज्ञापन


अभी तक हिंदू समाज द्वारिका के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के उस बयान को मान्यता दे रहा था जिसमें साईं बाबा को मुसलमान बताया गया था। शंकराचार्य इस संबंध में प्रमाण भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी तरह स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज साईं बाबा को ब्राह्मण बता रहे हैं। गोविंद गिरि श्रीमद्भागवत और वेदों के विद्वान हैं। विरोधी बयानों से हिंदू समाज के बीच भ्रम पैदा हो गया है।


स्वामी कल्याणानंद सरस्वती ने कहा कि इस भ्रमण को मिटाना जरूरी है। ऐसा तभी हो सकता है जब गोविंद गिरि, हरि गिरि और स्वरूपानंद सरस्वती एक साथ परभणी जनपद के पाथरी गांव जाएं। देश की जनता को साईं जानकारी देनी जरूरी है। हिंदू समाज में फैला भ्रम शीघ्र दूर होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed