{"_id":"57bffa9c4f1c1b037cd4ee6c","slug":"sadhu-dead-body-found-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिनेमा हॉल के पास साधु की लाश मिलने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिनेमा हॉल के पास साधु की लाश मिलने से सनसनी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 26 Aug 2016 01:45 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
देहरादून में कोतवाली के खुड़बुड़ा चौकी क्षेत्र में 30-35 साल के साधुवेश धारी युवक की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई।
विज्ञापन
शुक्रवार को प्रभात सिनेमा के पास एक साधुवेश धारी युवक के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगालने से पता चला कि उक्त युवक शुक्रवार सुबह यहां से गुजरा और अचानक गिर पड़ा।
आसपास के लोगों की सूचना पर दून अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पहचान की कोशिश की जा रही है।