फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sacrifice was not given to change the nature of Uttarakhand: Bharti

उत्तराखंड के स्वरूप को बदलने को नहीं दिया था बलिदान : भारती

Wed, 02 Oct 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Sacrifice was not given to change the nature of Uttarakhand: Bharti
देहरादून। उत्तराखंड की मांग को लेकर आंदोलनकारियों ने 25 साल पहले जो बलिदान दिया था वह इसलिए नहीं कि जब चाहे तब इसके स्वरूप को बदल दिया जाए। इससे उत्तराखंड की संस्कृति को भी नुकसान होगा।
विज्ञापन

यह कहना है समाज सेवी दर्शन भारती का। दर्शन भारती की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इन दिनों सोशल मीडिया में खबरें फैलाई जा रही हैं कि यूपी के मुरादाबाद मंडल के चार जिलों को उत्तराखंड में मिलाने की तैयारी हो रही है। राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही इस पर जल्द फैसला ले सकती हैं। भारती के अनुसार यह सब एक संगठन विशेष जातीय गणित के हिसाब से कर रहा है। ताकि राजनीति में लाभ लिया जा सके। जबकि, यदि ऐसा हुआ तो यह उत्तराखंड के उन बलिदानियों का अपमान होगा जिन्होंने 25 वर्ष पहले अपने सीने पर गोलियां खाई थीं। उन माताओं का अपमान होगा जो अविभाजित राज्य की पुलिस की बर्बरता का शिकार हुई थीं। इसके अलावा उत्तराखंड की संस्कृति इस पूरे क्षेत्र से बिल्कुल अलग है। ऐसे में यदि सरकारें इस पर फैसले लेती हैं तो उत्तराखंड की संस्कृति को भी भारी नुकसान होगा।
विज्ञापन

एक दिन में नहीं हटा अनुच्छेद 370
दर्शन भारती ने बताया कि निसंदेह कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का श्रेय मौजूदा सरकार को ही जाता है, लेकिन इसके लिए सैकड़ों लोगों ने जिनमें वे खुद शामिल थे दो दशक तक लड़ाई लड़ी। भारती ने बताया कि उन्होंने कई यात्राएं की थीं। अलगाववादियों के साथ कई बार संवाद किए। यह सफलता भी कई नेताओं और लोगों की दशकों की मेहनत का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed