{"_id":"5957f4144f1c1bec5b8b498b","slug":"russian-citizen-arrested-for-illegal-roomer-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में बिना पासपोर्ट-वीजा के रह रहा रूसी नागरिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में बिना पासपोर्ट-वीजा के रह रहा रूसी नागरिक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलआईयू की मदद से पुलिस ने शनिवार को पिछले चार साल से बगैर वीजा के यहां यमुना नदी के किनारे एक गोशाला में रह रहे रूसी नागरिक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एलआईयू को भनक लगी कि रूस का यह नागरिक उत्तरकाशी के डामटा के निकट यमुना नदी के किनारे अवैध रूप से एक गोशाला में रह रहा है। सूचना पर पुलिस ने उसे शनिवार को डामटा से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
उसने खुद को रूसी नागरिक सरगुई बताया और वह 2013 से डामटा में रह रहा है। थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि उसके पास से कोई भी वैध डॉक्यूमेंट नहीं मिला है। रूसी नागरिक को कोर्ट में पेश करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही रूस की एंबेसी से भी संपर्क कर रही है।
विज्ञापन