फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ruskin Bond celebrated his 91st birthday with simplicity Due to Pahalgam terrorist incident Uttarakhand News

Mussoorie: 91वां जन्मदिन सादगी से मनाएंगे रस्किन बॉन्ड, पहलगाम आतंकी घटना की वजह से लिया निर्णय

Mon, 19 May 2025 02:59 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 19 May 2025 02:59 PM IST
सार

पहलगाम आतंकी घटना के चलते पद्मभूषण रस्किन बॉन्ड ने सार्वजनिक रूप से जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
Ruskin Bond celebrated his 91st birthday with simplicity Due to Pahalgam terrorist incident Uttarakhand News
रस्किन बॉन्ड। - फोटो : ANI

विस्तार

दुनिया के जाने माने अंग्रेजी लेखक पद्मश्री, पद्मभूषण रस्किन बॉन्ड अपना 91वां जन्मदिन सोमवार को परिवार के साथ सादगी से मनाएंगे। पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद रस्किन बॉन्ड ने सार्वजनिक रूप से जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

रस्किन बॉन्ड के पोते राकेश बॉन्ड ने बताया कि उनके दादा सोमवार को 91 वर्ष के हो जाएंगे। इस बार वह जन्मदिन घर पर ही साधारण रूप से मनाएंगे। आमतौर पर मालरोड़ स्थित कैंब्रिज बुक स्टोर में प्रशंसकों के बीच रस्किन बॉन्ड अपना जन्मदिन मनाते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: दिल्ली के गैंग से जुड़े हैं बांग्लादेशियों के तार, भारत लाने वालों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार जन्मदिन घर पर ही मनाने के निर्णय से उनके प्रशंसकों में निराशा है। कैंब्रिज बुक डिपो के संचालक सुनील अरोड़ा ने बताया कि इस बार रस्किन बॉन्ड अपना जन्मदिन बुक डिपो में नहीं मना रहे हैं। इससे प्रशंसकों में निराशा देखने के लिए मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed