फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rupee incresead, common man on road

जरूरत की चीजों पर चला डॉलर का चाबुक

Mon, 02 Sep 2013 07:13 PM IST
अमर उजाला, प्रवेश कुमारी, देहरादून
अमर उजाला, प्रवेश कुमारी, देहरादून Updated Mon, 02 Sep 2013 07:13 PM IST
विज्ञापन
rupee incresead, common man on road

आम आदमी की थाली भी डॉलर के मुकाबले कमजोर हुए रुपए की मार से अछूती नहीं है। आयातित दालों और तेल पर भी रुपए की मार पड़ रही है। इनकी कीमतों में 10 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


इसकी देखा-देखी गैर-आयातित तेलों और दाल की कीमतें भी इससे प्रभावित हुई हैं। मलेशिया जैसे देशों से तेल देश में आ रहा है।

बाजार में इनकी अच्छी खपत
स्थानीय उत्पादन ‘न’ के बराबर होने की वजह से बाजार में इनकी अच्छी खपत है। जानकारों का मानना है कि अगर रुपये में एक-दो बार और इसी तरह का उछाल आता है तो आवश्यक वस्तुओं के दामों को संभालना बेहद मुश्किल होगा।
विज्ञापन


ग्राहकों की मजबूरी
रुपए के स्तर में पहले की अपेक्षा थोड़ी मजबूती आई है, लेकिन हालिया उछाल की वजह से जो दाम बढ़ गए हैं, वह चुकाना ग्राहकों की मजबूरी होगी। अगर एक-दो उछाल और रुपए को मिल जाते हैं तो बेहद मुश्किल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अंकुर गोयल, एक डिपार्टमेंटल स्टोर केसंचालक।

दालें कैसे छोड़ दें
महंगाई लगातार बढ़ रही है। दिक्कत यह है कि आम आदमी की जरूरतों की चीजों पर इसका चाबुक चल रहा है। सरकारी मशीनरी महंगाई पर लगाम लगा पाने में नाकाम है। तनख्वाह बढ़ती नहीं। गुजारा मुश्किल है। दालें, ताल कैसे छोड़ दें।

दालों के भाव (प्रति किलो रुपए में)

दाल मूल्य
काली मसूर 65
काली उड़द 92
दाल चना 75
मूंग दाल 110
अरहर/तुअर 90
मूंग छिलका 90
मूंग साबुत 95
लाल मसूर 70
उड़द 91
काबली चना 100



विभिन्न तेलों के रेट (प्रति लीटर रुपए में)

तेल कीमत
मस्टर्ड आयल 132
ओलिव आयल 475-650
रिफाइंड आयल 115-145
सोयाबीन आयल 110
सनफ्लावर आयल 115-165
वेजिटेबल आयल 99-110


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed