फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudrapur News UP worker dies after getting stuck in lift in Sidcul PP Auto Innovators factory

Rudrapur: सिडकुल की पीपी ऑटो इनोवेटर्स फैक्टरी में हादसा, लिफ्ट में फंसने से यूपी के श्रमिक की मौत

Thu, 20 Jul 2023 12:04 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 20 Jul 2023 12:04 PM IST
सार

सुबह वह फैक्ट्री की पहली शिफ्ट में काम कर रहा था। सुबह करीब नौ बजे वह सामान ढोने वाली लिफ्ट पर लोडिंग कर रहा था। संभावना जताई जा रही है कि वह लिफ्ट में बैठ गया और अंदर फंस गया।

विज्ञापन
Rudrapur News  UP worker dies after getting stuck in lift in Sidcul PP Auto Innovators factory
लिफ्ट में फंसने से श्रमिक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के रुद्रपुर में सिडकुल की डॉल्फिन फैक्टरी की वेंडर पीपी ऑटो इनोवेटर्स फैक्टरी में सुबह हादसा हो गया। माल ढोने वाली लिफ्ट में फंसने से आज एक श्रमिक की जान चली गई। घटना की सूचना पर फैक्टरी के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतक राहुल(30) पुत्र शेर सिंह रामपुर (यूपी) का रहने वाला था। आज सुबह वह फैक्ट्री की पहली शिफ्ट में काम कर रहा था। सुबह करीब नौ बजे वह सामान ढोने वाली लिफ्ट पर लोडिंग कर रहा था।
विज्ञापन


Chamoli: प्रत्यक्षदर्शी ने बताई हादसे की पूरी कहानी, बोले-अचानक फैला करंट, दरवाजा खोलते ही कई अलकनंदा में कूदे
विज्ञापन
विज्ञापन


संभावना जताई जा रही है कि वह लिफ्ट में बैठ गया और अंदर फंस गया। इससे उसकी गर्दन फंसने से मौत हो गई। सूचना पाकर सिडकुल चौकी इंचार्ज पंकज कुमार मौके पर पहुंचे। फैक्टरी के अन्य कर्मचारी भी ड्यूटी छोड़कर बाहर आ गए और हंगामा करने लगे।

बहन और जीजा के साथ रहा था राहुल

पुलिस ने जैसे-तैसे उन्हें शांत कराया। राहुल के रुद्रपुर की एक फैक्टरी में काम करने वाले बहनोई सुरेंद्र ने बताया कि राहुल के माता-पिता नहीं है। वह उन्हीं के पास रहकर काम करता था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार वालों का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed