फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudrapur News: LPG cylinder Blast house wall collapsed Two Scorched

Rudrapur: LPG सिलिंडर लीकेज के बाद हुआ जोरदार धमाका, घर की दीवारें गिरी, चार घायल, दो झुलसे

Fri, 06 Jan 2023 01:07 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 06 Jan 2023 01:07 AM IST
सार

घटना के बाद मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेजने के साथ ही तीन घरों को सील कर दिया।  

विज्ञापन
Rudrapur News: LPG cylinder Blast house wall collapsed Two Scorched
सिलिंडर में ब्लास्ट के बाद घायल लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रांजिट कैंप में एक घर के किचन में रसोई गैस सिलिंडर के लीकेज में चिंगारी पहुंचने से धमाका हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि घर की दीवार गिरने के साथ ही पड़ोस के दो घरों की छत भी गिर गई। हादसे में किचन में मौजूद किशोरी और उसके फूफा बुरी तरह झुलस गए जबकि पड़ोस के घरों में मौजूद दोपरिवारों के चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेजने के साथ ही तीन घरों को सील कर दिया।  

विज्ञापन


मूल रूप से बहेड़ी, जिला बरेली व हाल में कृष्ण कॉलोनी, ट्रांजिट कैंप निवासी प्रेम नारायण कश्यप राजमिस्त्री का काम करते हैं। बृहस्पतिवार की शाम प्रेम नारायण काम पर गया था जबकि उसकी पत्नी सिडकुल स्थित एक कंपनी में ड्यूटी करने गई थी। घर में उसकी बेटी नीतू व बहनोई भूपराम मौजूद थे। प्रेम ने बताया कि शाम को नीतू खाना बनाने के लिए किचन में गई थी। सिलिंडर खत्म होने पर उसने दूसरा सिलिंडर लगाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं लगा सकी। नीतू ने फूफा भूपराम को आवाज दी तो उसने सिलिंडर को चूल्हे में फिट किया।
विज्ञापन


चेक करने के लिए जैसे ही भूपराम ने माचिस जलाई तो वहां भयंकर धमाका हो गया। धमाके में नीतू (17) और भूपराम (41) बुरी तरह झुलस गए। इसके साथ ही किचन की दीवारों में दरार आ गई और हादसे में घर की एक दीवार के अलावा पड़ोस में स्थित दो घरों की छत गिर गई जिसमें कल्पना (36), उसकी बेटी दीपिका (6), बेटा दीपांकर (13) और दूसरे घर में मौजूद मदनलाल की बेटी विनीता (15) घायल हो गई। घटना के बाद घायलों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को घर से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर ट्रांजिट कैंप पुलिस के साथ ही विधायक शिव अरोरा मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों जिला अस्पताल पहुंचाया गया। नीतू और भूपराम का चेहरा बुरी तरह झुलस गया जबकि बाकी लोगों के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। एसडीएम प्रत्यूष सिंह ने बताया कि प्रभावित परिवार के सदस्यों को नजदीक के एक स्कूल में ठहरा दिया गया है। उनको कंबल मुहैया कराया गया व खाने का इंतजाम भी करा दिया गया है। 

Trending Videos

फोरेंसिक टीम करेगी घटना की जांच
ट्रांजिट कैंप में हुई धमाके के घटना की जांच फोरेंसिक टीम करेगी। एसपी सिटी मनोज कत्याल और सीओ अनुषा बडोला ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों को क्षतिग्रस्त घर से दूर रहने का निर्देश दिया। एसपी सिटी ने बताया कि शुक्रवार को फोरेंसिक टीम घटना की जांच करेगी।

विधायक और मेयर ने जाना घायलों का हाल
विधायक शिव अरोरा व मेयर रामपाल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। विधायक ने घायलों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं कुछ घायलों को विधायक ने अपने वाहन से जिला अस्पताल भी पहुंचाया। इधर, ट्रांजिट कैंप में धमाका होने से आसपास के लोग दहशत में आ गए। धमाके के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने लोगों को क्षतिग्रस्त घर से दूर कर दिया।
 
मंगलवार को सिलिंडर लेकर आया था प्रेम
घटना से दहशत में आए प्रेम ने बताया कि वह मंगलवार को गैस एजेंसी से सिलिंडर खरीद कर लाया था। घटना होने के आधा घंटा पहले उसका बहनोई बहेड़ी निवासी भूपराम उसके घर पहुंचा था। फूफा के आने के बाद नीतू खाना बनाने के लिए किचन में गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed