फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudrapur News: Fierce fire broke out in House due to cylinder explosion Many people Scorched

Rudrapur: सिलिंडर फटने से घर में लगी भीषण आग, बुझाने के दौरान छह लोग झुलसे, अस्पताल में भर्ती

Tue, 11 Apr 2023 01:47 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 Apr 2023 01:47 PM IST
सार

पड़ोसियों ने बाल्टी में पानी लेकर बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक आग सिलिंडर में पहुंच गई और जोरदार धमाका हो गया।

विज्ञापन
Rudrapur News: Fierce fire broke out in House due to cylinder explosion Many people Scorched
घर में आग लगने से जला सारा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में मंगलवार को सिलिंडर फटने से एक घर में आग लग गई। आग लगने से पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया। वहीं, आग बुझाने पहुंचे छह लोग बुरी तरह झुलस गए।  बताया जा रहा है कि क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन में मकान स्वामी वीरपाल उस समय अपने काम पर गया हुआ था। जबकि उसकी पत्नी सिडकुल में ड्यूटी करने गई थी। वहीं तीन बच्चे स्कूल गए हुए थे। सुबह करीब नौ बजे बंद घर में लोगों ने धुंआ निकलता देखा तो अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन


Land Jihad: सीएम धामी के निर्देश, वन भूमि पर बनी मजारों की वैधता जांचें, अवैध पाए जाने पर तोड़ें
विज्ञापन


पड़ोसियों ने बाल्टी में पानी लेकर बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक आग सिलिंडर में पहुंच गई और जोरदार धमाका हो गया। धमाका होने से वहां पानी डाल रहे छह लोग झुलस गए। जिनका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया लेकिन घर संकरी गली होने से उन्हें भी मुसीबत का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हल्द्वानी में घर में लगी आग, सामान जला

मंगलवार सुबह ही हल्द्वानी में भी एक व्यापारी के घर में आग लग गई। जिससे घर का सारा सामान जल गया। बताया जा रहा है कि अशोक जायसवाल के दो मंजिला घर के प्रथम तल पर उनकी दुकान है। वहीं ऊपरी तल पर वे परिवार के साथ निवास करते हैं। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे घर मे धुंआ उठता देख परिजनों में हलचल मच गई।

आनन-फानन सभी घरवालों को बाहर निकाला गया और तुरंत पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर के एक हिस्से का सामान जलकर राख हो चुका था। एफएसओ गोविंद राम आर्या व उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर हदसे में हुए आर्थिक नुकसान की रिपोर्ट बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed