Land Jihad: सीएम धामी के निर्देश, वन भूमि पर बनी मजारों की वैधता जांचें, अवैध पाए जाने पर तोड़ें
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वन भूमि पर बनी मजारों पर नाराजगी जताई। कहा कि वन भूमि में अवैध कब्जे हैं। इसके पीछे बड़ा षडयंत्र चल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन विभाग की जमीन पर बनी मजारों की वैधता जांचने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मजारों को देखरेख करने वालों को नोटिस दिया जाए। यदि वैधता साबित नहीं होती है तो उन्हें तोड़ दिया जाए। सीएम ने कैंची धाम में पहाड़ी परिक्षेत्र के अनुरूप पायलट पार्किंग बनाने की भी बात कही।
सोमवार शाम काठगोदाम सर्किट हाउस में डीएम, सीडीओ और डीएफओ के साथ हुई बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने वन भूमि पर बनी मजारों पर नाराजगी जताई। सीएम ने कहा कि वन भूमि में अवैध कब्जे हैं। इसके पीछे बड़ा षडयंत्र चल रहा है।
Gangotri-Yamunotri Highway: धरासू बैंड के पास अगले तीन दिन बंद रहेगा यातायात, केवल इस समय होगी आवाजाही
यह षडयंत्र लैंड जिहाद मजार के रूप में सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि हमने तय किया है कि प्रशासन इसे बलपूर्वक हटाएगा। निजी स्कूलों की ओर से एनसीआरटी की किताबों, ड्रेस आदि की मनमानी पर पूछे गए सवाल पर सीएम ने कहा कि हम इस पर काम कर रहे हैं।
प्रश्नपत्र लीक मामले का ठीकरा पूर्व सरकार पर फोड़ा
नैनीताल में मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पहाड़ी परिक्षेत्र के अनुरूप पायलट पार्किंग बनाई जाएगी। यहां लगने वाले जाम और अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ आदि जिलों को जाने वाले लोगों की परेशानी को देखते हुए भवाली सेनिटोरियम से रातीघाट तक जल्द ही बाईपास का निर्माण किया जाएगा। काठगोदाम वैली ब्रिज के स्थान पर स्थायी पुल की पहल की भी की जाएगी।
प्रश्नपत्र लीक मामले का ठीकरा उन्होंने पूर्व सरकार पर फोड़ा। उन्होंने कहा कि सरकार के नकल विरोधी कानून से प्रदेश का युवा जान चुका है कि सही क्या है। नकल विरोधी कठोर कानून से हर एक को सजा मिलेगी।