{"_id":"5e91701e8ebc3e78bf175adb","slug":"rudrapur-doctor-dead-body-found-in-car-in-front-of-clinic","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर: क्लीनिक के बाहर कार में मिला होम्योपैथिक चिकित्सक का शव, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर: क्लीनिक के बाहर कार में मिला होम्योपैथिक चिकित्सक का शव, हड़कंप
Sat, 11 Apr 2020 09:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 11 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
डॉ. ज्ञानप्रकाश भारद्वाज
- फोटो : File Photo
होम्योपैथिक चिकित्सक का शव उनके क्लीनिक के बाहर कार से मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बत्रा कालोनी निवासी डॉ. ज्ञानप्रकाश भारद्वाज (48) पुत्र आरडी भारद्वाज की मोहल्ला आवास विकास पर रूपम तिराहे के पास क्लीनिक है।
बीते शुक्रवार की रात 11 बजे डॉक्टर जब घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने मोहल्ले में किसी को फोन करके उनके बारे में जानकारी मांगी। युवक क्लीनिक पर पहुंचा तो डॉक्टर अपनी कार में बेसुध पड़े थे। युवक की सूचना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और खुद भी क्लिनिक पर पहुंचे।
आनन-फानन में उन्हें कार से निकालकर निजी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आवास विकास पुलिस चौकी इंचार्ज धीरज उपाध्याय ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।