फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudrapur: Dead body of labourer found on roadside in suspicious condition

Rudrapur: संदिग्ध हालत में सड़क किनारे मिला श्रमिक का शव, पुलिस को ठंड से मौत होने की आशंका

Tue, 03 Jan 2023 01:27 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Jan 2023 01:27 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम करीब सात बजे सूचना मिली कि भदईपुरा में सड़क किनारे एक शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पहुंचकर जांच की तो शव की पहचान परमानंद के रूप में हुई।

विज्ञापन
Rudrapur: Dead body of labourer found on roadside in suspicious condition
शव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रुद्रपुर के भदईपुरा में सोमवार देर शाम संदिग्ध हालात में सड़क किनारे शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर श्रमिक के परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया जांच में लग रहा है कि श्रमिक की मौत ठंड से हुई है। 

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, मूल रूप से आसपुर बरेली निवासी परमानंद (50) पिछले 15 साल से शहर के भदईपुरा में रहकर दिहाड़ी करता था। पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम करीब सात बजे सूचना मिली कि भदईपुरा में सड़क किनारे एक शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पहुंचकर जांच की तो शव की पहचान परमानंद के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मोर्चरी में रखवा दिया। 
विज्ञापन


Kashipur: हैवान बना लिव इन पार्टनर, प्रेमिका के दो बच्चों को बंधक बनाकर पीटा, मासूमों की अंगुलियां भी काटीं
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह परिजनों के आने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसएचओ विक्रम राठौर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा। वहीं परिजनों ने बताया कि सोमवार को परमानंद ड्यूटी में गए थे और वापस आते समय उनकी मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed