फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudraprayag Signature bridge project suffers setback, construction will take one year to complete

Rudraprayag: नरकोटा में सिग्नेचर पुल योजना को झटका...निर्माण पूरा होने में लगेगा एक साल

Tue, 06 Aug 2024 11:29 AM IST
अलका त्यागी विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Aug 2024 11:29 AM IST
सार

पुल से जुड़ा करीब 75 प्रतिशत काम पूरा हो गया था। पर 18 जुलाई को उसका टावर फ्रेम ढह गया। इसके बाद से निर्माण कार्य बंद है।

विज्ञापन
Rudraprayag Signature bridge project suffers setback, construction will take one year to complete
सिग्नेचर ब्रिज का एक हिस्सा ढहा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

रुद्रप्रयाग जिले में नरकोटा में सिग्नेचर पुल के टॉवर फ्रेम ढहने के कारण योजना को झटका लगा है, इसी महीने पुल का काम पूरा होने की समय सीमा रखी गई थी, पर अब निर्माण कार्य पूरा होने में एक साल का समय और लग सकता है।

विज्ञापन


रुद्रप्रयाग जिले के नरकोटा में एनएच पर 110 मीटर स्पान के आर्च सेतु की योजना बनाई गई थी। इस पुल पर निर्माण कार्य अगस्त-2021 में शुरू हुआ था, इसके निर्माण कार्य को पूरा होने के लिए समय सीमा अगस्त-2024 रखी गई थी।
विज्ञापन


बताया जाता है कि पुल से जुड़ा करीब 75 प्रतिशत काम पूरा हो गया था। पर 18 जुलाई को उसका टावर फ्रेम ढह गया। इसके बाद से निर्माण कार्य बंद है। जो स्थितियां हैं, उसमें एक साल का और समय लगने की संभावना एनएच के अधिकारी जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Kedarnath: रेस्क्यू का छठा दिन...धाम में मौसम खराब, पैदल मार्ग से ही 150 लोगों को भीमबली किया रवाना, तस्वीरें

जांच रिपोर्ट जल्द सौंपी जा सकती है

नरकोटा टॉवर फ्रेम ढहने की जांच राज्य सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय कर रहा है, इसके अलावा लोनिवि विभागाध्यक्ष ने एनएच के मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में एक जांच समिति बनाई थी। मामले की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट तीन दिन में देनी थी, पर अभी जांच पूरी नहीं हो सकी है। लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष दीपक यादव कहते हैं कि जांच समिति में बाद में श्रीनगर के एनआईटी के विशेषज्ञों को भी शामिल किया गया था। जांच का काम करीब फाइनल है, दो से तीन दिन में जांच रिपोर्ट सौंपी जा सकती है। वहीं, एनएच के मुख्य अभियंता दयानंद कहते हैं कि पुल के टावर फ्रेम ढहने की जांच भी चल रही है। इस पुल का काफी काम पूरा हो गया था। अब नए सिरे से पुल को तैयार करना होगा। इसमें एक साल तक का समय लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed