फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rudraprayag DM Mangesh ghildiyal start free coaching scheme for students

उत्तराखंड के इस IAS अफसर ने बच्चों के भविष्य के लिए शुरू की नई पहल, जानकर खुश हो जाएंगे आप

Tue, 19 Sep 2017 06:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Tue, 19 Sep 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
rudraprayag DM Mangesh ghildiyal start free coaching scheme for students
dm mangesh ghildiyal and wife

इन दिनों एक ओर जहां देशभर में स्कूली बच्चों के प्रति हिंसा की खबरें अभिभावकों के लिए चिंता का सबब बनी हुई है। वहीं, दूसरी इस आईएएस अफसर ने बच्चों के लिए ऐसी पहल शुरू की है, जिससे अभिभावकों के चेहरे खिल जाएंगे...

विज्ञापन


आईएएस, आईपीएस, पीसीएस और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रयासरत युवा/युवती व छात्र-छात्राओं को अब, कोचिंग के लिए देहरादून की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने स्वयं के प्रयास से सिविल सर्विसेज सहित अन्य प्रतियोगिती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा/युवतियों के लिए जिला मुख्यालय में कोचिंग देने की शुरूआत कर दी है।
विज्ञापन


जनपद में तैनाती के बाद से डीएम घिल्डियाल शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए समर्पित हैं। उनकी टीम भी उनका पूरा सहयोग कर रही है। नगर क्षेत्र से लेकर दूर-दराज के स्कूलों का निरीक्षण कर वे स्कूली बच्चों को जहां वे पढ़ा रहे हैं। वहीं, विभागों के 90 अधिकारियों द्वारा अन्य स्कूलों को गोद लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, जिलाधिकारी ने एक नई अभिवन पहल शुरू की है। वे, इंटर स्तर के छात्र-छात्राओं को करियर के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं। इसी दिशा में उन्होंने अब, नि:शुल्क कोचिंग देना भी शुरू कर दिया है। बीते एक सप्ताह से जीआईसी रुद्रप्रयाग को कोचिंग सेंटर बनाया गया है, जहां सोमवार से शनिवार तक प्रात: 8 से 10 बजे तक वे 50 अभ्यर्थियों को सीपीएमटी, यूपीएमटी, पीसीएस, आईपीएस, आईएएस, यूपीएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाअें की तैयारी की कोचिंग दे रहे हैं।

rudraprayag DM Mangesh ghildiyal start free coaching scheme for students
dm mangesh ghildiyal

कोचिंग लेने पहुंच रहे छात्र/छात्राओं को अंग्रेजी व हिंदी माध्यम में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और सफल होने के टिप्स दिए जा रहे हैं। इन परीक्षाओं में एक विशेष विषय भूगोल, इतिहास, भारतीय अर्थव्यस्था, भारतीय राजनीति, भारतीय संस्कृति, भौतिकी, रसायन, जीव व वनस्पति विज्ञान के बारे में भी पूरी जानकारी दी जा रही है। रीजिनिंग से संबंधित प्रश्नों को किस तरह से कम से कम समय में सही तरीके से हल किया जाए, इसके लिए जरूरी सुझाव दिए जा रहे हैं। छात्रों को पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा, एसडीएम सदर एआरअीओ पंकज श्रीवास्तव भी कोचिंग दे रहे हैं।

इस मामले में रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल का कहना है कि ऐसे छात्र-छात्राएं जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के तहत कोचिंग का खर्चा नहीं उठा पाते हैं। उनके लिए नि:शुल्क कोचिंग दी जा रही है। एसपी, एसडीएम सदर, एआरअीओ भी इसमें सहयोग कर रहे हैं। आगामी समय में अन्य अधिकारी भी इससे जुड़ेंगे, जिन्हें किसी विषय क्षेत्र में महारत हासिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed