{"_id":"69731590d4758cdb290e44db","slug":"rudranath-temple-door-will-open-on-may-18th-fourth-kedar-rudranath-temple-door-opening-date-2026-chamoli-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को खुलेंगे, पंचांग पूजा और गणना के बाद आज तिथि घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को खुलेंगे, पंचांग पूजा और गणना के बाद आज तिथि घोषित
Fri, 23 Jan 2026 12:06 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:06 PM IST
सार
चांग पूजा और गणना के बाद आज चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई है। 18 मई को मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।
विज्ञापन
रुद्रनाथ मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। शुक्रवार सुबह नौ बजे गोपीनाथ मंदिर परिसर में पपड़ियाणा गांव के पंडित दिनेश चंद्र थपलियाल ने पंचांग पूजा और गणना के बाद रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खोलने की तिथि घोषित की गई।
विज्ञापन
रुद्रनाथ मंदिर के पुजारी हरीश भट्ट ने बताया कि ज्येष्ठ संक्रांति 15 मई को रुद्रनाथ की उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर से गर्भगृह से बाहर लाई जाएगी। डोली को दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा जाएगा। 16 को भी डोली गोपीनाथ मंदिर परिसर में रहेगी।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Uttarakhand Weather: बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ-गंगोत्री सहित पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश
विज्ञापन
17 को सुबह आठ बजे डोली ल्वींठी खर्क के लिए प्रस्थान करेगी। रात्रि प्रवास यहीं कर 18 को डोली रुद्रनाथ के लिए रवाना होगी। दोपहर 12 बजे डोली रुद्रनाथ मंदिर पहुंचेगी और रोहिणी नक्षत्र में दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।