फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ruckus in bjp program in ramnagar 

अपनी ही पार्टी के कार्यक्रम में मंत्री पर भड़के भाजपाई, शिलापट्ट तोड़ा, कुर्सियां फेंकी

Sun, 04 Jun 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर 
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर  Updated Sun, 04 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
ruckus in bjp program in ramnagar 

वनमंत्री हरक सिंह रावत को शनिवार को अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं का विरोध झेलना पड़ा। रामनगर वन प्रभाग के विश्राम गृह में आयोजित पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व के प्रतीक चिह्न के अनावरण कार्यक्रम में स्थानीय विधायक को न बुलाए जाने से नाराज भाजपाइयों ने खासा बवाल काटा।

विज्ञापन


शिलापट्ट तोड़ दिया गया, कुर्सियां फेंकी गई और वन मंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। कार्यकर्ताओं का गुस्सा देख वन मंत्री को बिना अनावरण के ही लौटना पड़ा। 
विज्ञापन


शनिवार की सुबह 9:30 बजे वन मंत्री हरक सिंह रावत वन विश्राम गृह रामनगर पहुंचे। यहां तयशुदा कार्यक्रम के तहत उन्हें रामनगर वन प्रभाग के पवलगढ कंजर्वेशन रिर्जव के प्रतीक चिह्न का अनावरण करना था। इसी बीच दर्जनों भाजपाई वहां पहुंच गए। उन्होंने रामनगर के स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट का नाम आमंत्रण पत्र पर न होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में विधायक को न बुलाए जाने पर भी एतराज जताया। इसे विधायक का अपमान बताकर साजिश करार दिया। इसके बाद भाजपाई हंगामा करने लगे। उन्होंने वन मंत्री हरक सिंह रावत और डीएफओ नेहा वर्मा के खिलाफ नारेबाजी की। डीएफओ नेहा पर हिटलरशाही का आरोप भी लगाया।

रेता बजरी के रेटों पर अंकुश लगाया जाएगा

ruckus in bjp program in ramnagar 

​गुस्साए भाजाइयों ने शिलापट्ट तोड़कर कार्यक्रम स्थल पर रखी कुर्सियां भी फेंक दी। एसडीएम पारितोष वर्मा और कोतवाल विक्रम सिंह राठौर भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शांत कराने का प्रयास किया मगर भाजपाई नहीं माने। विरोध करने वालों में मदन जोशी, वीरेंद्र रावत, संजय डोर्बी, राहुल भारद्वाज, भूपेंद्र सिंह खाती, चनी राम, प्रेम हाल्सी, आशीष ठाकुर, मनोज रावत, पूरन नैनवाल, बलदेव सिंह, अरुण कुमार, एस लाल, बलवंत नेगी आदि मौजूद रहे।

रेता बजरी के रेटों पर अंकुश लगाया जाएगा
पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने माना कि प्रदेश में रेता और बजरी के दाम बढ़ गए हैं और इससे जनता को दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे का स्कूल बन रहा है तभी उन्हें भी  पता चला कि रेता बजरी के दाम बढ़े हैं। जल्द ही रेता बजरी के रेटों पर अंकुश लगाया जाएगा। वहीं क्षेत्र में एक महीने तक होने वाली टीवी शूटिंग के लिए डीएफओ नेहा वर्मा की ओर से परमिशन न देने दिए जाने के सवाल पर उन्होंने जांच की बात कही।

कार्यक्रम बड़ा नहीं था। यह सरकारी कार्यक्रम था। उन्हें भी फोन से सूचना दी गई थी। यदि आयोजन के आमंत्रण पत्र छपे हैं और उसमें स्थानीय विधायक का नाम नहीं है तो कार्यकर्ताओं में गुस्सा होना स्वाभाविक है। किसी की भावना को ठेस पहुंचे, ऐसी उनकी मंशा कभी नहीं रही। 
हरक सिंह रावत, वन मंत्री
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed