फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ruby will give statement in court.

15 अप्रैल को अदालत में होंगे रूबी के बयान

Tue, 14 Apr 2015 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 14 Apr 2015 10:55 AM IST
विज्ञापन
ruby will give statement in court.

मसूरी की लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में छह माह तक फर्जी आईएएस बनकर रही रूबी चौधरी को मजिस्ट्रेटी (164 के) बयान दर्ज करने के लिए अदालत ने तलब किया है। उसे 15 अप्रैल को अदालत में पेश होना होगा।

विज्ञापन


इस दौरान रिमांड के दौरान मिले कई नोट्स, पत्रों से उसकी हैंडराइटिंग का मिलान भी किया जाएगा। उधर, रिमांड के दौरान रूबी से मिली कंप्यूटर हार्ड डिस्क और किताबों समेत 29 वस्तुओं को कोर्ट में पेश करने के बाद सील कर दिया गया।
विज्ञापन


सोमवार को दिए आदेश
सोमवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजीव कुमार की अदालत ने रूबी चौधरी के बयान दर्ज करने और हस्तलेख मिलान के लिए 15 अप्रैल को तलब करने का आदेश दिया।

एसआईटी प्रभारी और जांच अधिकारी शाहजहां जावेद अंसारी ने अदालत को रिमांड के दौरान रूबी से बरामद चीजों की जानकारी दी।

रूबी से संबंधित चीजें हुईं सील
संयुक्त अभियोजन अधिकारी जेएस बिष्ट के मुताबिक सोमवार अदालत में रूबी से बरामद कंप्यूटर हार्डडिस्क, रजिस्टर, किताबें, सीडी, एलबीएस से संबंधित दस्तावेज, आईएएस की ड्रेस, एसडीएम का आईकार्ड आदि चीलें सील की गई। संयुक्त अभियोजन अधिकारी ने कहा कि इनमें से कुछ चीजें जांच के लिए विज्ञान प्रयोगशाला भेजी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed