फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   RTO seized 17 school vehicles for overLoading students in dehradun

बच्चों को ठूंस-ठूंसकर ले जा रहे 17 वाहनाें को आरटीओ ने किया सीज, 45 का हुआ चालान

Thu, 18 Jul 2019 10:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Jul 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
RTO seized 17 school vehicles for overLoading students in dehradun
स्कूली वाहन में ओवरलोडिंग - फोटो : अमर उजाला

स्कूली बच्चों को ठूंस-ठूंसकर ले जाने में स्कूली वाहन बाज नहीं आ रहे हैं। जब-जब भी परिवहन विभाग ने अभियान चलाया ऐसे कई वाहन पकड़े। बृहस्पतिवार को  भी तीन टीमें गठित कर विभाग ने अभियान चलाया। इस दौरान भी कई स्कूली बसें, वैन और ऑटो बच्चों को ठूंस-ठूंसकर ले जाते मिले।

विज्ञापन


इस पर 17 वाहन सीज किए गए। जबकि 45 वाहनों का चालान किया गया। एआरटीओ अरविंद पांडेय के नेतृत्व में गठित टीमों ने डालनवाला, ईसी रोड, पटेल नगर, आईएसबीटी आदि क्षेत्रों में अभियान चलाया। 17 सीज वाहनों में बस, वैन और ऑटो शामिल हैं। इनमें क्षमता से अधिक बच्चे भरे हुए थे। कार्रवाई से चालकों में अफरातफरी की स्थिति रही। 
विज्ञापन


पहले बच्चों को घर छोड़ा, फिर वाहन सीज 
परिवहन विभाग की टीम को डालनवाला और ईसी रोड पर दो वैन और तीन ऑटो ऐसे मिले जो ओवरलोड थे। इसके अलावा इन वाहनों ने वर्षों से फिटनेस भी नहीं कराई थी। वैन में फर्स्ट एड बॉक्स तक भी नहीं था। इस पर टीम ने पहले बच्चों को उनके घर छुड़वाया फिर वैन सीज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूली वाहनों के लिए यह मानक जरूरी 

-स्कूल वाहन चलाने के लिए चालक के पास पांच साल का अनुभव जरूरी। 
-वाहन की खिड़कियों के बाहर लोहे की जाली अनिवार्य।  
-वाहन की सीट के नीचे बच्चों के बैग रखने का स्थान।  
-फर्स्ट एड बॉक्स की व्यवस्था जरूरी है। 
-छात्राओं की बस में महिला परिचालक की व्यवस्था।
-बस में दरवाजों के अलावा दो इमरजेंसी दरवाजे होने चाहिए। 
-वाहन का रंग पीला और दोनों ओर नीली पट्टी होना अनिवार्य। 
-अग्निशमन संयंत्र और स्पीड गवर्नर का होना जरूरी।  

कोई स्कूली वाहन यदि दोबारा निर्धारित संख्या से अधिक बच्चें ले जाते मिलते हैं तो वाहन सीज कर दिया जाएगा। साथ ही स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों को भी इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।
 -अरविंद पांडेय, एआरटीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed