फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   RSS vigile on uttarakhand new government

संघ के ‘सीसीटीवी’ में रहेगी उत्तराखंड और यूपी की नई सरकार

Tue, 14 Mar 2017 09:56 AM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 14 Mar 2017 09:56 AM IST
विज्ञापन
RSS vigile on uttarakhand new government
rss - फोटो : File Photo

उत्तराखंड और यूपी की नई सरकारें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के ‘सीसीटीवी कैमरे’ के दायरे में रहेंगी।

विज्ञापन


संघ नहीं चाहता है कि दोनों प्रदेशों में भाजपा की सरकार आने के बाद ऐसी कोई भी घटना हो जो दूसरे राज्यों में आने वाले चुनावों में परेशानी का सबब बने।

दोनों प्रदेशों की सरकारों के कामकाज को मिशन-2019 के लिए संघ नजीर बनाना चाहता है। इसके लिए संघ सरकारों के कामकाज की सख्ती से समीक्षा करेगा।

उत्तराखंड की छोटी सी घटना देश स्तर पर डालती है प्रभाव

RSS vigile on uttarakhand new government
केदारनाथ आपदा - फोटो : file photo

उत्तराखंड के देवभूमि होने की वजह से यहां की छोटी सी घटना देश स्तर पर प्रभाव डालती है। केदारनाथ आपदा के बाद कांग्रेस इसका खामियाजा झेल चुकी है। कांग्रेस के बागी भले ही भाजपा में आकर चुनाव जीत गए हैं।

इसके अलावा उन्हें मंत्री भी बनाया जा सकता है। लेकिन नई सरकार के कामकाज के मामले में संघ पहले से ही एहतियात बरतना चाहता है। प्रदेश सरकार को नाप-तौल कर कदम रखने की हिदायत दी जाएगी जिससे कोई बड़ी चूक न होने पाए।

संघ के समीक्षक उत्तराखंड और यूपी में एक साथ नजर रखेंगे। दो साल के बाद संसदीय चुनाव होने हैं। मिशन-2019 के लिए अभी से तैयारी शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

समय-समय पर दिशा-निर्देश भी जारी किए जाते रहेंगे

RSS vigile on uttarakhand new government
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ

दोनों प्रदेशों की सरकारों के कार्यक्रमों का ऐसा ढांचा तय किया जाएगा, जिससे संसदीय चुनाव में उसका फायदा मिले। संघ के सूत्रों का कहना है कि सारी स्थिति की समीक्षा की जाती रहती है।

इसके साथ समय-समय पर दिशा-निर्देश भी जारी किए जाते रहेंगे। इन नई सरकारों में संघ के आम आदमी से जुड़े कार्यक्रमों में तेजी लाएगी।

सबको शिक्षा-सबको चिकित्सा सरीख अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के जरिये संघ सरकारी योजनाओं की समीक्षा करेगा। उत्तराखंड और यूपी सरकार में जो अच्छे कार्य होंगे उनका लाभ भाजपा हिमाचल प्रदेश के चुनावों में उठा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed