{"_id":"624c70e135d59d51d50e883a","slug":"rss-meeting-rishikesh-75-members-participated-major-topics-discussed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस की बैठक: प्रचार और विस्तार पर मंथन, 75 सदस्यों ने लिया भाग, इन प्रमुख विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस की बैठक: प्रचार और विस्तार पर मंथन, 75 सदस्यों ने लिया भाग, इन प्रमुख विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा
Tue, 05 Apr 2022 10:10 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 05 Apr 2022 10:10 PM IST
सार
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की अध्यक्षता में संघ के कोर ग्रुप की सात दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन बैठक शुरू हुई। सुबह करीब नौ बजे से शाम 7.30 बजे तक चली बैठक में देश भर से आए संघ के कोर ग्रुप के 75 प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
RSS meeting Rishikesh
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायवाला में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की कोर ग्रुप की चिंतन बैठक में कोरोना काल में बीते दो सालों से प्रभावित संघ की गतिविधियों को दोबारा शुरू करने पर मंथन किया गया। कोर ग्रुप के सदस्यों ने कोरोना मामलों में राहत मिलने के बाद संघ के प्रचार प्रसार पर जोर देने के विषय को प्रमुखता से बैठक में रखा। बैठक में बीते माह गुजरात के अहमदाबाद में आरएएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में आए प्रमुख विषयों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
मंगलवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रायवाला स्थित औरावैली आश्रम के वर्ल्ड टेंपल में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की अध्यक्षता में संघ के कोर ग्रुप की सात दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन बैठक शुरू हुई। सुबह करीब नौ बजे से शाम 7.30 बजे तक चली बैठक में देश भर से आए संघ के कोर ग्रुप के 75 प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। सूत्रों के अनुसार बैठक में पहले दिन मुख्य तौर से संघ के वर्ग और कार्यशालाएं और गतिविधियों को पुन: व्यवस्थित करने पर चर्चा की गई। पिछले दो सालों के दौरान कोरोना महामारी के संघ के वर्ग, कार्यशालाओं और गतिविधियां पर संचालन में भी काफी समस्या आई थी।
विज्ञापन
बैठक के दौरान बौद्धिक, शारीरिक, व्यवस्था, संपर्क, प्रचार और सेवा आदि विभागों को सुदृढ़ और सुलभ बनाने के लिए प्रतिनिधियों ने सुझाव दिए। वहीं सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन और पर्यावरण संरक्षण पर प्रतिनिधियों ने विचार प्रकट किए। बैठक के अंत में कोरोना महामारी में राहत के बाद संघ के प्रचार और सेवा कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। इस दौरान आश्रम के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही है। आश्रम में आरएसएस के 200 स्वयंसेवक दिनभर व्यवस्थाओं में जुटे रहे। आश्रम वन क्षेत्र से सटा होने के चलते मौके पर वन विभाग की टीम भी तैनात थी। अगले सात दिनों तक संघ का कोर ग्रुप आश्रम के अंदर रहकर ही विभिन्न विषयों पर चिंतन करेगा।
विज्ञापन
बैठक में ये रहे मौजूद
संघ के कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, सह कार्यवाह मनमोहन वैद्य, मुकंद, अरुण कुमार, रामदत्त चक्रधर, शारीरिक प्रमुख सुनील कुलकर्णी, बौद्धिक प्रमुख स्वत रंजन, व्यवस्था प्रमुख मंगेश भिंड, प्रचार प्रमुख सुरेश चंद, प्रचार प्रमुख सुनील आंबेडकर, प्रचारक प्रमुख सुरेश चंद, सेवा प्रमुख पराग अभयंकर, सुरेश जोशी भैया जी, इंद्रेश कुमार, राम माधव, जे नंद कुमार और रामलाल जी आदि मौजूद थे।
महर्षि अरविंद ने योग को दिलाई पहचान : भागवत
रायवाला स्थित औरोवैली आश्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने महर्षि अरविंद की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। औरोवैली आश्रम में विश्व मंदिर भवन में महर्षि अरविंद की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। इसका अनावरण आश्रम के संचालन स्वामी ब्रह्मदेव और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने किया। इस अवसर पर संघ प्रमुख भागवत ने कहा कि महर्षि अरविंद का योग और दर्शन में पूरे विश्व में महत्वपूर्ण था। उन्होंने हिंदुत्व के दर्शन को योग के माध्यम से विश्व पटल पर रखा, जिसे आज के योगाचार्य आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा की महर्षि ने देश की आजादी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आजादी के नायक बालगंगाधर तिलक के साथ महर्षि अरविंद ने राष्ट्रवाद की अलख जगाई। ऐसे महान योगी को नमन है। इस अवसर पर आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, सह कार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, अरुण कुमार, रामदत्त चक्रधर, मनमोहन वैद्य, मुकुंद, वी. भगैय्याजी आदि ने महर्षि अरविंद को श्रद्धांजलि अर्पित की।