{"_id":"644c28a1bb9c9d27fb084b14","slug":"rs-170-crore-cash-recovered-accountants-house-dehradun-news-c-5-drn1037-142987-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: अकाउंटेंट के घर से मिला 1.70 करोड़ रुपये कैश, सट्टा लगाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: अकाउंटेंट के घर से मिला 1.70 करोड़ रुपये कैश, सट्टा लगाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने की कार्रवाई
Sat, 29 Apr 2023 02:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 02:42 PM IST
सार
शुरुआती जांच में सट्टे की बात सामने नहीं आई। अधिक मात्रा में कैश होने की संभावना को देखते हुए उन्होंने आयकर विभाग को इसकी सूचना दी, लेकिन विभाग के ज्यादातर अधिकारियों के बाहर होने के कारण पुलिस को ही कार्रवाई करनी पड़ी। पुलिस ने घर की तलाशी ली तो कई जगह से कैश बरामद हुआ।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के एक अकाउंटेंट के घर से 1.70 करोड़ रुपये का कैश बरामद हुआ है। अकाउंटेंट इस कैश के बारे में कोई माकूल जवाब पुलिस को नहीं दे सका। पुलिस ने कैश को सीज कर इनकम टैक्स विभाग को सूचना दे दी है। शनिवार को आयकर विभाग जांच शुरू करेगा। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद तमाम तरह की बातें कही जा रही हैं। हालांकि, इनकम टैक्स की जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि चौकी प्रभारी बाईपास को फ्रेंड्स एन्क्लेव में एक घर में कैश रखे होने की सूचना मिली थी। बताया जा रहा था कि यह व्यक्ति आईपीएल का सट्टा लगवाता है। शुरुआती जांच में सट्टे की बात सामने नहीं आई। अधिक मात्रा में कैश होने की संभावना को देखते हुए उन्होंने आयकर विभाग को इसकी सूचना दी, लेकिन विभाग के ज्यादातर अधिकारियों के बाहर होने के कारण पुलिस को ही कार्रवाई करनी पड़ी। पुलिस ने घर की तलाशी ली तो कई जगह से कैश बरामद हुआ।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uniform Civil Code: समिति का कार्यकाल फिर बढ़ाने की तैयारी, मिले सवा लाख से अधिक सुझावों में कई बेहद दिलचस्प
विज्ञापन
कैश अधिक होने के चलते इसे गिनने के लिए मशीन भी लाई गई। बरामद कैश लगभग 1.70 करोड़ रुपये है। जिसके घर से कैश मिला है वह अकाउंटेंट है। उसके पिता भी अकाउंटेंट हैं। परिवार मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला है और यहां पर किराये के मकान में रहता है। इनसे पूछताछ की गई तो अलग-अलग जवाब मिले। बताया कि वह जिस कंपनी में काम करते हैं उसका कैश है। अन्य ने बताया कि उन्होंने मुजफ्फरनगर का अपना मकान बेचा है। पुलिस ने यह कैश बैग में रखकर सीज कर दिया है।