{"_id":"61099eec8ebc3ec24363c7ec","slug":"rs-1-35-crore-grabbed-in-the-name-of-selling-land-dehradun-news-drn3864493187","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन बेचने के नाम पर हड़पे 1.35 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन बेचने के नाम पर हड़पे 1.35 करोड़ रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। एक व्यक्ति से जमीन बेचने के नाम पर 1.35 करोड़ रुपये की ठगी की गई है। पीड़ित की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रेमनगर पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को शिकायत आनंद सिंह निवासी कांसवाली कोठरी ने की है। उन्होंने फूल कुमारी आर्य, खिलाफ सिंह बिष्ट आदि से जमीन के लिए सौदा किया था। यह सौदा कुल 1.35 करोड़ रुपये में हुआ। उस वक्त इन्होंने बताया कि जमीन पर किसी प्रकार का विवाद नहीं है। उनकी बातों पर विश्वास करते हुए उन्होंने यह रकम उन्हें अदा कर दी। आनंद सिंह से कहा गया कि फूल कुमारी आर्य आदि इस जमीन की रजिस्ट्री 21 जून को कर देंगे। तारीख आई तो उन्होंने कह दिया कि जमीन के कागजात में कुछ कमी निकल आई है। ऐसे में अब रजिस्ट्री नहीं हो सकती है। जो पैसा दिया है उसे हर्जाना समेत वापस कर दिया जाएगा। इसके लिए उन्होंने एक सप्ताह का समय मांगा। यह पैसा लौटाने के बजाय अब यह लोग धमकियां देने लगे हैं। एसओ प्रेमनगर धनराज बिष्ट ने बताया कि फूल कुमारी आर्य, खिलाफ सिंह बिष्ट, अजय आर्य, भुवनेश्वरी देवी, शाहबाज खान, पृथ्वी सिंह गुसाईं के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया है।