फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rs.1.25 crore cheated in the name of investment in crypto currency

क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर ठगे सवा करोड़ रुपये

Thu, 02 Dec 2021 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Rs.1.25 crore cheated in the name of investment in crypto currency
क्रिप्टो करेंसी में निवेश कराने के नाम पर एक व्यक्ति से सवा करोड़ रुपये ठग लिए गए। एसटीएफ और साइबर थाना पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। माना जा रहा है कि आरोपी के साथ कुछ और लोग भी हो सकते हैं।
विज्ञापन

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पिछले दिनों पूर्व दिनेश कुमार गुप्ता निवासी देहरादून ने साइबर थाने में शिकायत की थी। उन्हे सौरभ मैंदोला नाम के एक व्यक्ति ने खुद को फाइनेंस-प्लानर एंड एडवाइजर कंपनी का मालिक बताते हुए क्रिप्टो करेंसी में निवेश कराने की सलाह दी थी। क्रिप्टो करेंसी के जरिये उसने उन्हें मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया और एक करोड़ 14 लाख रुपये ले लिए। लेकिन, इसके बाद मैंदोला ने उन्हें पैसे नहीं लौटाए और न ही निवेश कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने मोबाइल नंबर, बैंक खातों व संबंधित ट्रेडिंग कंपनियों की जानकारी जुटाई। इस पर सौरभ मैंदोला निवासी टर्नर रोड की ओर से शिकायतकर्ता के ट्रेडिंग खातों के पासवर्ड बदलने व नई आइडी बनाकर धोखाधड़ी करने की पुष्टि हुई। इसके बाद सौरभ मैंदोला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। एसटीएफ को महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसके साथियों के बारे में पता किया जा रहा है। ताया जा रहा है कि जल्द उसके कुछ और साथी भ पकड़ में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed