{"_id":"5d1788d78ebc3e3cc47151c5","slug":"royal-wedding-auli-fine-on-e-factor-entertainment-pvt-ltd-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाही शादीः औली में मजदूरों के शौच करने पर कंपनी का ढाई लाख का चालान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाही शादीः औली में मजदूरों के शौच करने पर कंपनी का ढाई लाख का चालान
Sun, 30 Jun 2019 09:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 30 Jun 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका जोशीमठ ने औली में जगह-जगह गंदगी और मजदूरों की ओर से खुले में शौच करने पर ई फैक्टर एंटरटेंमेंट प्रा. लि. कंपनी का ढाई लाख रुपये का चालान किया। अमर उजाला ने 28 जून के अंक में खुले में शौच कर रहे मजदूर शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेते हुए नगर पालिका ने कंपनी का चालान किया।
विज्ञापन
औली में आयोजित गुप्ता बंधुओं की शाही शादी के बाद यहां शादी मंडप, ग्लास हाउस, स्टार नाइट स्टेज और टेंट कालोनी को उखाड़ने के लिए ई फैक्टर कंपनी की ओर से सौ से अधिक मजदूर लगाए गए थे। मजदूरों के लिए शौचालय की व्यवस्था न होने से वे खुले में शौच कर रहे थे, जिस पर नगर पालिका ने कंपनी का चालान काटा गया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सत्य प्रसाद नौटियाल का कहना है कि कंपनी का ढाई लाख का चालान काटा गया है।
विज्ञापन