{"_id":"62d7007eb21da11869621373","slug":"routes-diverted-from-kanwar-yatra-roadways-fare-will-increase-from-today-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News : कांवड़ यात्रा से रूट हुए डायवर्ट, आज से बढ़ेगा रोडवेज का किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News : कांवड़ यात्रा से रूट हुए डायवर्ट, आज से बढ़ेगा रोडवेज का किराया
Wed, 20 Jul 2022 12:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:35 AM IST
सार
दिल्ली जाने वाले वाहन करनाल से होकर गुजरेंगे मुजफ्फरनगर और जानसठ में हुआ रूट डायवर्ट।
विज्ञापन
हरिद्वार कांवड़ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांवड़ यात्रा की वजह से रोडवेज बस का सफर बुधवार से और महंगा हो जाएगा। दिल्ली आने-जाने वाले वाहनों के साथ ही सहारनपुर, बिजनौर आदि जगहों पर जाने वाले वाहनों का किराया भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
यूपी में कांवड़ यात्रा की वजह से मंगलवार की शाम से ही रूट डायवर्ट हो गए। दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहे से वाया देवबंद गुजारा जा रहा है। दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को जानसठ बाईपास से वाया मीरापुर बिजनौर होते हुए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
शाम पांच बजे से यह रूट डायवर्जन प्लान शुरू हो गया। हालांकि अचानक रूट डायवर्ट होने की वजह से कुछ ही वाहनों का किराया बढ़ाया गया। दिल्ली जाने वाली उत्तराखंड रोडवेज की बसें बुधवार की सुबह से करनाल से होकर जाएंगी, जिसमें साधारण और वॉल्वो बसों का किराया बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
परिवहन निगम प्रबंधन के मुताबिक, जिन रूटों पर भी डायवर्जन हुआ है, उन सभी पर बुधवार की सुबह से लंबी दूरी के हिसाब से किराया वसूला जाएगा। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ही परिवहन विभाग ने रोडवेज बसों का किराया बढ़ाया था। इसके बाद अब कांवड़ यात्रा की वजह से परिवर्तित रूटों पर अस्थायी तौर पर यह किराया बढ़ोतरी की जा रही है।