फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   route divert in dehradun for vidhansabha satra

आज से विधानसभा सत्र, बाहर निकलने से पहले रूट चार्ट पढ़ना न भूलें

Mon, 01 May 2017 10:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला,देहरादून Updated Mon, 01 May 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
 route divert in dehradun for vidhansabha satra
- फोटो : amarujala
सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के दौरान विभिन्न संगठनों द्वारा धरना-प्रदर्शन की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने चार जगह बैरियर और 12 जगह रूट डायवर्ट किया है। जनता को किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए पुलिस ने लोगों से रूट चार्ट के अनुसार वैकल्पिक मार्ग के प्रयोग की अपील की है। 
विज्ञापन


यहां लगे हैं बैरियर 
प्रगति विहार,  शास्त्री नगर, बाईपास और डिफेंस कॉलोनी

इन मार्गों का करें इस्तेमाल

 route divert in dehradun for vidhansabha satra

- देहरादून से हरिद्वार की ओर जाने वाले वाहन नेहरू कालोनी स्थित फव्वारा चौक से पुलिया नंबर 06 से किद्दूवाला, रायपुर रोड से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, बालावाला, मियांवाला होते हुए हरिद्वार निकलेंगे। 
- मसूरी से हरिद्वार, ऋषिकेश, टिहरी और चमोली जाने वाले वाहन ईसी रोड से नेहरू कालोनी फव्वारा चौक से 6 नंबर पुलिया, नेहरूग्राम, किददूवाला, तुनवाला, बालावाला से होते हुए मियांवाला हर्रावाला की ओर होकर जाएंगे। 
- मसूरी, राजपुर से से आईएसबीटी की ओर जाने वाला वाहन राजपुर रोड, घंटाघर, सहारनपुर रोड होते हुए आगे की ओर जाएंगे। 
- धर्मपुर चौक से आईएसबीटी जाने वाला ट्रैफिक माता मंदिर रोड होते हुए पुरानी बाईपास चौकी से जाएंगे। 
- मोहकमपुर की ओर से मसूरी जाने वाले वाहन जोगीवाला, रिंग रोड, लाडपुर, सहस्रधारा क्रॉसिंग, आईटी पार्क से मसूरी की ओर जाएंगे। 
-  मोहकमपुर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहन जोगीवाला, छह नंबर पुलिया, नेहरू कॉलोनी, आराघर, ईसी रोड होते हुए शहर की ओर आ सकेंगे। 
- डायवर्जन के समय रिस्पना से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहन हरिद्वार बाईपास से कारगी चौक की ओर आएंगे। कृपया चौपहिया वाहनों को मीनाक्षी वेडिंग प्वाइंट और थाना नेहरू कालोनी गेट के सामने वाली गलियों में ना ले जाएं। इससे गलियों में जाम की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
-मोथरोवाला तिराहा से बाईपास रोड की ओर केवल दो पहिया वाहन आ सकेंगे। 
-सत्र के दौरान सभी भारी वाहन दूधली मार्ग से जाएंगे। आईएसबीटी की तरफ  से डोईवाला जाने वाले भारी वाहन कारगी चौक से और डोईवाला से देहरादून की ओर आने वाले वाहन डोईवाला से दूधली की ओर से जाएंगे। 
- प्रत्येक संभावित जुलूस (अनुमति प्राप्त) केवल बन्नू स्कूल से चलेगा। इनके वाहन बन्नू स्कूल में खड़े किए जाएंगे।
- डोईवाला से देहरादून की ओर आने वाली सिटी बसें जोगीवाला से डायवर्ट की जाएंगी। जो कैलाश अस्पताल से यू टर्न लेंगी। 
- डिफेंस कॉलोनी जाने वाले व्यवसायिक वाहनों को नेहरू कॉलोनी थाना कट से पुरानी चौकी बाईपास की ओर डायवर्ट किया जाएगा। स्थानीय लोगों के वाहनों को विशेष परिस्थितियों में डायवर्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed