ज्ञानकुंभ के बाद आज वापस दिल्ली लौटे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, यहां रहा रूट डायवर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनको विदा करने के लिए राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।
ये रहा राष्ट्रपति के ‘आशियाना’ से जीटीसी हेलीपैड तक का यातायात प्लान
-फ्लीट के आशियाना से जीटीसी हेलीपैड की ओर प्रस्थान करने से पूर्व मसूरी से राजपुर रोड की ओर आने वाले समस्त वाहनों को डायवर्जन से र्साइं मंदिर तिराहा होते हुए कैनाल रोड पर भेजा जाएगा और लोकल ट्रैफिक इंदरबाबा मार्ग से कैनाल रोड होते हुए जाएगा।
-दिलाराम से मसूरी की ओर जाने वाले समस्त यातायात को ग्रेट वैल्यू से कैनाल रोड की ओर भेजा जाएगा व यदाकदा यातायात को फोरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया गेट राजपुर रोड से 100 मीटर पीछे बैरियर लगाकर प्वाइंट ड्यूटी द्वारा रोका जाएगा।
-दिलाराम से हाथीबड़कला जाने वाले समस्त यातायात को कालीदास तिराहा पर बैरियर लगाकर रोक दिया जाएगा।
-अनारवाला से एनेक्सी तिराहा की ओर जाने वाले यातायात को सर्किट हाउस चौकी गेट पर रोका जाएगा।
- बिंदाल से जीटीसी की ओर जाने वाले समस्त यातायात को कैंबरियन हॉल स्कूल तिराहे पर रोक दिया जाएगा व कैंट तिराहे की ओर आने वाले समस्त यातायात को पोस्ट ऑफिस तिराहे पर बैरियर लगाकर रोक दिया जाएगा।
-आशियाना से जीटीसी तक संपूर्ण वीआईपी रूट जीरो जॉन रहेगा।
-उक्त मेन रूट पर लिंक मार्गों से मुख्य मार्ग पर आने वाले यदाकदा यातायात को प्वाइंट ड्यूटी द्वारा रोका जाएगा।
-हालांकि उपरोक्त रूट पर अति आवश्यक सेवा वाले वाहनों को जाने दिया जाएगा।
ये रहा ‘आशियाना’ से जौलीग्रांट एयरपोर्ट तक का यातायात प्लान
-फ्लीट के आशियाना से प्रस्थान करने से पूर्व पहले मसूरी से राजपुर रोड की ओर से आने वाले समस्त यातायात को डायवर्जन पर तथा घंटाघर से राजपुर रोड मसूरी की ओर जाने वाले यातायात को यूकेलिप्टस चौक पर रोका जाएगा। लोकल यातायात को प्वाइंट ड्यूटी द्वारा मुख्य मार्ग से 100 मीटर पीछे रोक दिया जाएगा ।
-कैनाल रोड से ग्रेट वैल्यू की ओर आने वाले यातायात को ग्रेट वैल्यू से 100 मीटर पीछे प्वाइंट ड्यूटी द्वारा रोका जाएगा।
-यूकेलिप्टस से आराघर, धर्मपुर, नेहरू कॉलोनी, रिस्पना व विधानसभा तिराहा तक लिंक मार्गों से मुख्य मार्ग पर आने वाले यातायात को प्वाइंट ड्यूटी द्वारा 100 मीटर पहले रोका जाएगा ।
-वीआईपी फ्लीट के दिलाराम चौक पहुंचने की दशा में 06 नंबर पुलिया से जोगीवाला की ओर आने वाले समस्त यातायात को जोगीवाला से 100 मीटर पूर्व पोस्ट ऑफिस तिराहे पर रोका जाएगा।
-डोईवाला से देहरादून की तरफ आने वाले भारी वाहनों को डोईवाला से दूधली मार्ग पर व आईएसबीटी से डोईवाला की तरफ जाने वाले समस्त भारी वाहनों को कारगी होते हुए दूधली मार्ग पर भेजा जाएगा।