फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rotten vegetables cockroaches and rats found at Doon Club Handi Restaurant

देहरादून: राजधानी के नामी रेस्टोरेंट में छापा, मिली सड़ी गली सब्जियां, कूदते दिखे कॉकरोच और चूहे

Tue, 13 Oct 2026 04:08 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 13 Oct 2026 04:08 PM IST
सार

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव और खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने दून क्लब के हांडी रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया। वहां किचन का हाल देख टीम हैरान रह गई।

विज्ञापन
Rotten vegetables cockroaches and rats found at Doon Club Handi Restaurant
दून क्लब के हांडी रेस्टोरेंट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दून क्लब के हांडी रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी सामने आई है। रेस्टोरेंट की रसोई में सड़ी-गली सब्जियां, कई दिन पुराना खाना, कॉकरोच और चूहे मिले। बर्तन धुलाई क्षेत्र में गंदगी के साथ तीन से चार दिन पुराने जूठे बर्तन और जमा कूड़ा भी मिला। अनियमितताओं को देखते हुए संयुक्त निरीक्षण टीम ने रेस्टोरेंट को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया। साथ ही संचालक अभय सिंह नेगी को कमियां दूर करने के लिए 14 दिन का इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन


राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देश पर मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीमा डुंगराकोटी और खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया। टीम ने रसोईघर, फ्रीजर, खाद्य सामग्री रखने के स्थान, बर्तन धुलाई क्षेत्र और स्टोर रूम की जांच की। इस दौरान कई जगह स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा के मानकों का पालन नहीं होता मिला।
विज्ञापन


फ्रीजर में सड़ी सब्जियां, एक सप्ताह पुरानी मोमोज सामग्री
निरीक्षण के दौरान फ्रीजर में फूलगोभी, मूली, शिमला मिर्च, पत्तागोभी और आलू समेत कई सब्जियां सड़ी-गली अवस्था में मिलीं। लगभग दो दिन पुराने चावल, दो से तीन दिन पहले गूंथा गया आटा और करीब एक सप्ताह पुरानी मोमोज व चाउमीन बनाने की सामग्री भी मिली। खाद्य पदार्थ खुले बर्तनों में रखे गए थे। रसोई और मसाले रखने वाली अलमारी में कॉकरोच और चूहे पाए गए। मसालों की कई थैलियां चूहों ने कुतर रखी थीं। स्टोर रूम में भी चूहों की मौजूदगी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पानी की जांच रिपोर्ट और कर्मचारियों के मेडिकल रिकॉर्ड नहीं
बर्तन धोने वाले स्थान पर अत्यधिक गंदगी और कई दिन के जूठे बर्तन मिले। नालियां जाम थीं और ड्रेनेज सिस्टम भी खराब पाया गया। रेस्टोरेंट प्रबंधन कर्मचारियों की मेडिकल फिटनेस से जुड़े अभिलेख, पेस्ट कंट्रोल कराने के प्रमाण और इस्तेमाल किए जा रहे पानी की जांच रिपोर्ट भी प्रस्तुत नहीं कर सका।

खाद्य सामग्री नष्ट कराई, तीन नमूने जांच को भेजे
टीम ने मौके पर पांच किलोग्राम बासी चावल, 15 किलोग्राम सब्जियां, दो किलोग्राम मोमोज और बासी चिकन करी नष्ट कराई। रेस्टोरेंट के पनीर, दूध और डीप फ्रीजर में रखी तैयार चिकन करी के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। इनकी रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीमा डुंगराकोटी ने कहा कि दून क्लब जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में इस तरह की अनियमितताएं चिंताजनक हैं। यहां विशिष्ट और अति विशिष्ट व्यक्तियों समेत कई गणमान्य अतिथियों का आवागमन रहता है। ऐसे में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करना जरूरी है।

नोटिस के तहत रेस्टोरेंट संचालक को परिसर की सफाई, खराब खाद्य सामग्री के निस्तारण, पेस्ट कंट्रोल, नालियों की मरम्मत और पेयजल की जांच सहित सभी कमियां दूर करनी होंगी। 14 दिन बाद दोबारा निरीक्षण कर सुधारों का सत्यापन किया जाएगा। कमियां दूर नहीं होने पर लाइसेंस निलंबित करने समेत अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed