{"_id":"5f68da7a8ebc3eb72d06f7dc","slug":"roorkee-two-women-prd-jawans-accused-of-illegal-recovery-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: दो महिला पीआरडी जवानों पर अवैध वसूली का आरोप, वीडियो भी वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: दो महिला पीआरडी जवानों पर अवैध वसूली का आरोप, वीडियो भी वायरल
Mon, 21 Sep 2020 10:24 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 21 Sep 2020 10:24 PM IST
सार
- नासरन बॉर्डर पर है दोनों की तैनाती, जेएम से की गई है शिकायत
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
रुड़की में नारसन बॉर्डर पर अवैध वसूली का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब नासरन बॉर्डर पर तैनात दो महिला पीआरडी जवानों पर अवैध वसूली का आरोप लगा है। यही नहीं, दोनों का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए पीआरडी के ब्लॉक कमांडर ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से शिकायत की है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पीआरडी के जिला कमांडर को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
नारसन बॉर्डर पर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहन चालकों से अवैध वसूली का खेल जारी है। पहले भी यहां एक सिपाही और तीन होमगार्ड को अवैध वसूली में पकड़ा गया था। एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया था और होमगार्ड पर कार्रवाई के लिए कमांडर को पत्र लिखा था।
विज्ञापन
इस बाद नारसन बॉर्डर पर तैनात दो महिला पीआरडी जवान अवैध वसूली को लेकर चर्चा में हैं। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले अवैध वसूली करते दोनों को बॉर्डर पर रंगेहाथ पकड़ा गया था। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाल दिया था, जो वायरल हो गया।
मामले की जानकारी पीआरडी के ब्लॉक कमांडर को लगी तो उन्होंने गंभीरता से जांच की। अवैध वसूली के आरोप सही पाए जाने पर ब्लॉक कमांडर ने सोमवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल से लिखित शिकायत की। उधर, जेएम ने बताया कि दोनों पर कार्रवाई के लिए जिला पीआरडी कमांडर को लिखा गया है।