फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee two elephants broke gate and entered military premises For the first time causing a stir

Roorkee: रुड़की में पहली बार गजराज की धमक...गेट तोड़कर सैन्य परिसर में घुसे दो हाथी, मचा हड़कंप

Tue, 12 Aug 2025 08:20 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 12 Aug 2025 08:20 PM IST
सार

Roorkee News: ढंडेरा रोड पर स्थित सेना के रिसाला गेट को तोड़ते हुए दो हाथी सैन्य परिसर में दाखिल हो गए। ये देखते ही हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Roorkee two elephants broke gate and entered military premises For the first time causing a stir
रुड़की सैन्य परिसर में हाथी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रुड़की शहर में सुबह पहली बार हाथी की धमक दिखी। सुबह के समय ढंडेरा रोड पर दो हाथी गेट तोड़कर सैन्य परिसर में दाखिल हो गए। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। छावनी परिसर में हाथी दाखिल होने पर सुरक्षा में लगे जवान भी सतर्क हो गए। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। फिलहाल टीम निगरानी कर रही है।

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे ढंडेरा रोड पर स्थित सेना के रिसाला गेट को तोड़ते हुए दो हाथी सैन्य परिसर में दाखिल हो गए। ये देखते ही हड़कंप मच गया। तुरंत ही इसकी सूचना सैन्य अधिकारियों और वन विभाग को दी गई। टीम भी मौके पर पहुंची और हाथियों की निगरानी की। हालांकि हाथी कहां से आए और सेना के गेट तक कैसे पहुंचे इसका पता अभी तक नहीं चल सका है।
विज्ञापन


देर शाम तक हाथियों ने सैन्य परिसर में ही ठिकाना बनाया हुआ था। उपप्रभागीय वन अधिकारी सुनील बलूनी ने बताया कि हाथी कहां से आए। इसकी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Roorkee: गणेशपुर में दिन दहाड़े दुकान में घुसे बाइक सवार दो बदमाश, कारोबारी के बेटे को मारी गोली, हुए फरार

जिस जगह हाथी वहां से बनाएं दूरी

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो लोगों को भी चेतावनी दी कि जिस जगह हाथी है वहां से दूरी बनाकर रखी जाए। वन विभाग की टीम रात के समय ही हाथियों को जगह की ओर खदेड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed