फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Police Raid on house and warehouse large number of Illegal firecrackers recovered

Roorkee: चार लोगों की मौत के बाद जागी पुलिस, एक घर और गोदाम में मारा छापा, बड़ी संख्या में पटाखे बरामद

Tue, 21 Feb 2023 02:11 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 21 Feb 2023 02:11 PM IST
सार

पुलिस ने गोदाम से कुछ पुराने पटाखे बरामद किए हैं। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्या पाल ने बताया कि गोदाम से कुछ पुराने और खराब पटाखे बरामद हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Roorkee Police Raid on house and warehouse large number of Illegal firecrackers recovered
गोदाम से बड़ी संख्या में पटाखे बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की में सोमवार को पटाखा फैक्टरी में आग लगने से हुए हादसे के बाद पुलिस ने मंगलवार को एक पटाखा गोदाम में छापामारी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि गोदाम में अवैध तरीके से पटाखे रखे हुए हैं।

विज्ञापन

 
Roorkee: घनी आबादी के बीच चल रही थी अवैध पटाखा फैक्टरी, गुलाल बेचने की आड़ में तैयार हो रहा था 'मौत' का सामान
विज्ञापन


जिसके बाद पुलिस गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी अंबर तालाब स्थित एक गोदाम पहुंची। पुलिस ने गोदाम से कुछ पुराने पटाखे बरामद किए हैं। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्या पाल ने बताया कि गोदाम से कुछ पुराने और खराब पटाखे बरामद हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध पटाखा फैक्टरी के बराबर के मकान से भारी मात्रा में पटाखे बरामद

वहीं, अवैध  पटाखा फैक्टरी के बराबर के एक मकान से भी पुलिस ने भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि कारोबारी ने चोरी-छिपे मकान में पटाखे रखे हुए थे। पुलिस पटाखों को लेकर मामले की जांच कर रही है।

चार लोगों की हुई थी मौत

बता दें कि सोमवार सुबह मोहल्ला कानूनगयान स्थित एक पटाखा फैक्टरी में आग लग गई थी। आग में दो नाबालिग सहित चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में कारोबारी और उसके भतीजे के खिलाफ देर रात मुकदमा भी दर्ज कर लिया।

पुलिस ने मंगलवार की सुबह फैक्टरी के आस-पास एक मकान में तलाशी ली तो भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए। बताया जा रहा है कि पुलिस पटाखों को पिकअप में भरकर ले गई। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed