रुड़की नगर निगम चुनाव 2019: यहां जानिए, आपको किस पोलिंग बूथ पर करना है मतदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की नगर निगम चुनाव में प्रचार का शोर थमने के बाद शुक्रवार को 40 वार्डों के 1,40,538 मतदाता अपने क्षेत्र के पार्षद और मेयर का चुनाव करेंगे। 40 वार्डों में 53 मतदान स्थल 149 पोलिंग बूथों पर वोट डाले जाएंगे। 24 नवंबर को नए बोर्ड की तस्वीर साफ होगी। कई बार लोगों में मतदान स्थल को लेकर असमंजस रहती है। तो आइए हम बताते हैं कि कल आपको कहां मतदान करना है।
वार्ड नंबर एक शेरपुर के लोग राजकीय प्रथमिक विद्यालय शेरपुर और आदर्शनगर हाईवे स्थित ग्रीनवे स्कूल में मतदान करेंगे। आदर्श नगर वार्ड के मतदाता ग्रीनवे स्कूल में मतदान करेंगे। सोलानीपुरम के मतदाता कर्मचारी मनोरंजन क्लब विकास कुंज आईआईटी और राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन आईआईटी में वोट डालेंगे। खंजरपुर वार्ड के लोग राजकीय प्राथमिक विद्यालय और जूनियर हाईस्कूल खंजरपुर में मतदान करेंगे। सीबीआरआई और आईआईटी के मतदाता आदर्श बाल निकेतन आईआईटी में अपने मत का प्रयोग करेंगे। सिविल लाइंस (मध्य) के मतदाता नगर निगम परिसर और जादूगर रोड के मतदाता सेंट जोसेफ स्कूल में मतदान करेंगे।
मोहनपुरा (उत्तरी) के लोग राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोहनपुरा और महर्षि वाल्मीकि प्राथमिक विद्यालय मोहनपुरा में मतदान करेंगे। मोहनपुरा (दक्षिणी) के मतदाता एसबीआई के निकट आशु पब्लिक स्कूल मोहनपुरा और प्ले विला प्री स्कूल मोहनपुरा में वोट डालेंगे। डिफेंस कॉलोनी के मतदाता चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी स्कूल दिल्ली रोड, आसफनगर के मतदाता प्राथमिक विद्यालय आसफनगर व सेवंथ डे स्कूल, साउथ सिविल लाइंस के मतदाता सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मोहनपुरा मोहम्मदपुर, प्रीत विहार वार्ड के मतदाता अंबेडकर भवन, सावित्री सक्सेना प्रेमनारायण मंदिर स्कूल गणेशपुर और एसएम स्कूल शिवपुरम में मतदान करेंगे। पूर्वावली के मतदाता बालक प्राथमिक स्कूल नंबर 11 में मतदान करेंगे।
गणेशपुर (दक्षिणी) के मतदाता कन्या पाठशाला इंका गणेशपुर, शेखपुरी के मतदाता बीएसएम इंटर कॉलेज, गणेशपुर (उत्तरी) के मतदाता राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर आठ, और कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में मतदान करेंगे। शिवपुरम के मतदाता स्कायी वर्ल्ड स्कूल कृष्णानगर शिवपुरम, चावमंडी के मतदाता बीएसएम डिग्री कॉलेज, सुभाषनगर के मतदाता गढ़वाल सभा भवन आजादनगर, कृष्णानगर के मतदाता राजकीय प्राथमिक विद्यालय शफीपुर और पंचायत भवन शफीपुर में मतदान करेंगे।
सलेमपुर राजपुताना के मतदाता राजकीय प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर राजपुतान व विद्या भारती पब्लिक स्कूल, रामनगर के मतदाता मूलराज कन्या इंटर कॉलेज, आवास विकास के मतदाता सामुदायिक केंद्र व राजकीय प्राथमिक विद्यालय पुरानी तहसील नंबर 14 में मतदान करेंगे।
मकतूलपुरी के मतदाता डीएवी डिग्री कॉलेज, पूर्वी दीनदयाल के मतदाता डीएवी इंटर कॉलेज, साकेत के मतदाता एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज, पश्चिमी अंबर तालाब के मतदाता गांधी महिला शिल्प विद्यालय इंटर कॉलेज, पूर्वी अंबर तालाब के मतदाता आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में मतदान करेंगे। वर्ल्ड बैंक कॉलोनी के मतदाता बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी कार्यालय परिसर, राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंबर चार, सीआरसी संकुल भवन सब्जी मंडी में मतदान करेंगे।
सोत वार्ड के मतदाता साइन स्टार पब्लिक जूनियर हाईस्कूल, भारतनगर के मतदाता राप्रावि नंबर 19 व न्यू संत कबीर पब्लिक स्कूल, पुरानी तहसील वार्ड के मतदाता राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंबर दो पड़ाव व राजकीय उच्च प्राथमिक पड़ाव में मतदान करेंगे। सुनहरा के लोग राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर, काशीपुरी के मतदाता राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुनहरा, मतलबपुर के मतदाता राजकीय प्राथमिक विद्यालय मतलबपुर में मतदान करेंगे।