फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Youths from Rajasthan Gives Fake Information of robbery by shooting Police Shocked

Roorkee: राजस्थान से ऋषिकेश जा रहे युवकों ने दी गोली मारकर लूट की सूचना, पुलिस मौके पर पहुंची तो रह गई हैरान

Fri, 21 Mar 2025 05:11 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Mar 2025 05:11 PM IST
सार

ढाबे के पास ही युवक टायर पंचर की दुकान पर पंचर लगवाने लगे। इस बीच युवकों ने पुलिस कंट्रोल रूम नंबर पर सूचना दी कि बदमाशों ने एक साथी को गोली मार दी है और लूटपाट कर फरार हो गए हैं।

विज्ञापन
Roorkee News Youths from Rajasthan Gives Fake Information of robbery by shooting Police Shocked
घटना की जानकारी देते युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अलवर से ऋषिकेश शूटिंग करने जा रहे कुछ युवकों में से एक युवक को गोली मारकर लूट की सूचना से पुलिस में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला संदिग्ध निकला। पुलिस का दावा है कि युवकों में आपसी विवाद हुआ है जिसकी वजह से युवक को चोट आई है। वहीं, पुलिस झूठी सूचना देने पर युवकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है। जबकि पुलिस ने युवकों की कार को सीज कर दिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार की अलसुबह करीब चार बजे राजस्थान के अलवर निवासी चार युवक कार से ऋषिकेश शूटिंग करने के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि युवक अलग-अलग लोकेशन पर जाकर रील बनाते हैं। बताया जा रहा है कि मंगलौर के पास पहुंचने पर युवकों ने एक ढाबे पर नाश्ता करने के लिए कार रोक ली। इस बीच युवकों की कार में पंचर भी हो गया। ढाबे के पास ही युवक दुकान पर पंचर लगवाने लगे। इस बीच युवकों ने पुलिस कंट्रोल रूम नंबर पर सूचना दी कि बदमाशों ने एक साथी को गोली मार दी है और लूटपाट कर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand News: चयनित हज यात्री तीन अप्रैल तक जमा करा सकेंगे तीसरी किस्त, ये जरूरी अपडेट भी जान लीजिए
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना से पुलिस में अफरातफरी मच गई और आननफानन में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल, मंगलौर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इस बीच मौके पर हरिद्वार से फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए मौके पर बुलाया गया और मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। 

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि युवकों ने गोली और लूट की झूठी सूचना दी थी। युवकों में किसी बात को लेकर आपस में विवाद हुआ है जिसके चलते एक युवक के सिर पर चोट लगने से खून निकला है। झूठी सूचना देने पर युवकों पर कार्रवाई की जा रही है। जबकि कार सीज कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed