फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Youth Done Video Call to Mother said I am committing suicide and went missing

Roorkee: मां मैं आत्महत्या कर रहा हूं...गंगनहर किनारे खड़े होकर वीडियो कॉल कर लापता हुआ युवक

Tue, 20 Aug 2024 08:05 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 20 Aug 2024 08:05 PM IST
सार

जौरासी निवासी अर्सलान गांव में ही फास्ट फूड की दुकान चलाता है। रविवार को अर्सलान की परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। इसके बाद से वह लापता हो गया।

विज्ञापन
Roorkee News Youth Done Video Call to Mother said I am committing suicide and  went missing
फोन - फोटो : Freepik

विस्तार

‘मां मैं गंगनहर में कूदकर आत्महत्या कर रहा हूं। मुझे तलाशने की कोशिश मत करना।’ एक युवक ने अपनी मां को वीडियो कॉल कर आत्महत्या करने की बात कही और कॉल काट दी। इसके बाद से युवक का मोबाइल बंद आ रहा है और वह लापता है। पुलिस ने युवक की गंगनहर किनारे उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव जौरासी निवासी अर्सलान गांव में ही फास्ट फूड की दुकान चलाता है। रविवार को अर्सलान की परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। इसके बाद से वह लापता हो गया।
विज्ञापन


हैरतअंगेज: यहां सात महीने के बच्चे के पेट में मिला भ्रूण, लगातार बढ़ते पेट को देखकर हैरान हुए परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि उसने रुड़की सोलानी पार्क के पास गंगनहर किनारे खड़े होकर अपनी मां के पास वीडियो कॉल की और बताया कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। उसकी मां ने ऐसा करने से उसे रोका लेकिन उसने एक नहीं सुनी और कुछ देर बाद कॉल काट दी।

परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल की तो नंबर बंद आया। घबराए परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस सोलानी पार्क के पास पहुंची और उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन निकाली तो वह पार्क के आसपास की ही निकली है। परिजन और पुलिस युवक की गंगनहर व आसपास तलाश कर रहे हैं। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि युवक की लगातार तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed