{"_id":"5fa639068ebc3e9be04ebb87","slug":"roorkee-news-woman-death-in-suspicious-circumstance-in-islam-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की : इस्लामनगर में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की : इस्लामनगर में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
Sat, 07 Nov 2020 11:40 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
महिला की संदिग्ध हालात में मौत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बब्बल कॉलोनी इस्लामनगर में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना मिलते ही मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। वहीं, मृतका के गले पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस के अनुसार, रुड़की के रामपुर गांव निवासी शहनाज और नदीम ने करीब तीन साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। तभी से दोनों बब्बल कॉलोनी में किराए का मकान लेकर रह रहे थे।
विज्ञापन
आरोप है कि शादी के बाद से ही नदीम शहनाज को परेशान करने लगा, जिससे दोनों के बीच रोज झगड़ा होने लगा। शुक्रवार की रात शहनाज की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार की सुबह आसपास के लोगों ने उसके तीन साल के बेटे को रोता देखा तो घर पहुंचे। जहां शहनाज मृत पड़ी मिली।
विज्ञापन
लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। कोतवाली प्रभारी राजेश सह ने बताया कि महिला के गले पर चोट के निशान मिले हैं। महिला का पति घर से फरार है। मामले की जांच की जा रही है।