फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News: Where Rishabh Pant accident happened A big accident happened again on that Places

Roorkee: जहां हुआ था ऋषभ पंत का एक्सीडेंट वहां फिर हुआ बड़ा हादसा, डिवाइडर तोड़कर पलटी कार

Wed, 15 Mar 2023 09:39 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 15 Mar 2023 09:39 PM IST
सार

Roorkee Accident News: हादसे में कार सवार चार दोस्त घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Roorkee News: Where Rishabh Pant accident happened A big accident happened again on that Places
नारसन में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की के नारसन में जिस जगह ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हुआ था वहां फिर एक बड़ा हादसा हो गया। एक कार आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर डिवाइडर तोड़ते हुए हाईवे पर जा पलटी। हादसे में कार सवार चार दोस्त घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी।

विज्ञापन


Uttarkashi:  बड़कोट के पास यमुनोत्री हाईवे पर हादसा, ट्रक में लदे चार घोड़े खच्चरों की मौत, वाहन चालक घायल
विज्ञापन


दिल्ली से घर लौटते समय 30 दिसंबर को नारसन कस्बे के पास क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार मोहम्मदपुर जट्ट के पास हाईवे पर कट के पास हादसे का शिकार हो गई थी। इसमें ऋषभ पंत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बुधवार दोपहर एक बार फिर इसी जगह पर दिल्ली की ओर से आ रही एक कार आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि साइड से निकल रही हरियाणा रोडवेज की बस से टकराने के बाद कार डिवाइडर तोड़ते हुए हाईवे पर दूर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई और हाईवे पर जाम लग गया। राहगीरों ने कार सवार लोगों को बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। कार को क्रेन के जरिए साइड कराया गया। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि साहिल, सावन, प्राची गौतम व क्षुति निवासी गौतमबुद्ध नगर ग्रेटर नोएडा हादसे में घायल हो गए हैं। घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed