फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News: Tempo full of pilgrims going to Piran Kaliyar fell in Ganganagar

रुड़की: पिरान कलियर जा रहा जायरीनों से भरा टेंपो गंगनहर में गिरा, मची चीख पुकार

Fri, 22 Oct 2021 09:16 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 22 Oct 2021 09:16 PM IST
सार

परिवार के लोग एक टेंपो में बैठकर रुड़की रेलवे स्टेशन पर जा रहे थे। जैसे ही टेंपो कलियर-मेहवड़ के बीच पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रही एक बाइक को बचाने के चक्कर में वह अनियंत्रित होकर पुरानी गंगनहर में जा गिरा।

विज्ञापन
Roorkee News: Tempo full of pilgrims going to Piran Kaliyar fell in Ganganagar
जायरीनों से भरा टेंपो पलटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिरान कलियर जा रहा जायरीनों से भरा एक टेंपो अनियंत्रित होकर पुरानी गंगनहर में जा गिरा। चीख पुकार मचने पर राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को बाहर निकाला। इस दौरान पांच साल की एक बच्ची और एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


बरेली के ओला निवासी एक परिवार के लोग कलियर उर्स में आए थे। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे उनकी रुड़की रेलवे स्टेशन से बरेली वापसी के लिए ट्रेन थी। परिवार के लोग एक टेंपो में बैठकर रुड़की रेलवे स्टेशन पर जा रहे थे। जैसे ही टेंपो कलियर-मेहवड़ के बीच पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रही एक बाइक को बचाने के चक्कर में वह अनियंत्रित होकर पुरानी गंगनहर में जा गिरा। गंगनहर में टेंपो गिरने से चीख पुकार मच गई। हालांकि इस दौरान गंगनहर में पानी कम होने के चलते राहगीरों की जान बच गई।
विज्ञापन


उर्स 2021: मेले से गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक को भेजा जेल, अवैध तरीके से भारत में रह रहा था आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रशिक्षु सीओ नताशा सिंह, पुलिस मेला अधिकारी देवराज शर्मा, एसओ धर्मेंद्र राठी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और टेंपो में सवार लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान एक पांच साल की बच्ची अलीना और एक महिला घायल हो गई। घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, बाइक सवार निवासी इब्राहिमपुर निवासी सौरभ सैनी भी बाइक गिरने से चोटिल हो गया। एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि टेंपो में करीब 10 लोग सवार थे। इनमें से एक बच्ची और एक महिला घायल हो हुई है। बाकी जायरीनों को कलियर वापस भिजवा दिया गया है। 

हुड़दंग मचाने पर आठ का चालान
साबिर पाक के 753वें सालाना उर्स के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से जायरीनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुड़दंगियों पर कड़ी कार्रवाई की गई। सीओ विवेक कुमार ने बताया कि उर्स के दौरान मेला क्षेत्र में भीड़ में हुड़दंग करने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मेला क्षेत्र में हुड़दंग मचाने वाले हसीम, वसीम, राशिद, शादाब, फईम, मासूम, शाहरुख, नौमान का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। इस मौके पर प्रशिक्षु सीओ नताशा सिंह, मेला प्रभारी देवराज शर्मा और थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed