{"_id":"6172c67934eb3c54bd047474","slug":"urs-2021-bangladeshi-citizens-arrested-from-piran-kaliyar-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्स 2021: मेले से गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक को भेजा जेल, अवैध तरीके से भारत में रह रहा था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्स 2021: मेले से गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक को भेजा जेल, अवैध तरीके से भारत में रह रहा था आरोपी
Fri, 22 Oct 2021 07:48 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर (रुड़की)
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 22 Oct 2021 07:48 PM IST
सार
सीओ विवेक कुमार ने बताया कि उर्स के मद्देनजर एलआईयू और पुलिस की टीम मेला क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दरगाह किलकिली साहब के पास एक संदिग्ध युवक घूमता दिखा।
विज्ञापन
बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साबिर पाक के सालाना उर्स में खुफिया विभाग और कलियर पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। गुरुवार देर रात उसे हिरासत में लिया गया था। इसी महीने वह अवैध तरीके से बॉर्डर पार कर पश्चिम बंगाल होते हुए यहां आया था। उसके पास पासपोर्ट भी नहीं है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विदेशी पासपोर्ट अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को पिरान कलियर थाने में सीओ विवेक कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि साबिर पाक के सालाना उर्स के मद्देनजर एलआईयू और पुलिस की टीम मेला क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दरगाह किलकिली साहब के पास एक संदिग्ध युवक घूमता दिखा। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई।
विज्ञापन
दिल्ली के पते का आधार कार्ड हुआ बरामद
तलाशी में उसके पास से दिल्ली के पते का आधार कार्ड बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सोहेल बोयती पुत्र मतिउर रहमान निवासी कोटरी कंदी, कासिमपुर ढाका (बांग्लादेश) बताया। सीओ ने बताया कि वह पहले दिल्ली में रहा और फिर बांग्लादेश लौट गया था।
विज्ञापन
अवैध तरीके से बॉर्डर क्रॉस कर आयाथा भारत
अक्तूबर के पहले सप्ताह में अवैध तरीके से बॉर्डर पार कर भारत आया था। कोलकाता और बिहार होते हुए दिल्ली आया और 11 अक्तूबर को कलियर में अपनी परिचित महिला के साथ रहने लगा। उसके पास पासपोर्ट भी नहीं मिला है। स्थानीय आईडी मांगी गई तो उसने मोबाइल में बांग्लादेश की आईडी दिखाई।
कोर्ट में पेश कर जेल भेजा
सीओ ने बताया कि उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। टीम में प्रशिक्षु सीओ नताशा सिंह, एसओ धर्मेंद्र राठी, एसआई लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण, शिवानी नेगी, एलआईयू के एसआई राजेंद्र सिंह राय, किशन शाह, अमित गिरी, सतीश जोशी, मनोज कुमार, सुनीता, कांबोज, अरविंद कुमार, देवी प्रसाद उप्रेती, सोनू कुमार शामिल रहे।