फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee news: Teacher shot dead before teachers day, police investigating

रुड़की : शिक्षक दिवस से पहले शिक्षक की गोली मारकर हत्या, जांच कर रही पुलिस

Fri, 04 Sep 2020 10:24 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 04 Sep 2020 10:24 PM IST
सार

  • बृहस्पतिवार रात बदमाशों ने गांव के पास ही दिया वारदात को अंजाम
  • सिर में मारी गोली, रंजिश समेत अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस

विज्ञापन
Roorkee news: Teacher shot dead before teachers day, police investigating
बंदूक - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

शिक्षक दिवस से एक दिन पहले घर लौट रहे सरकारी विद्यालय में तैनात सहायक शिक्षक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों से जानकारी ले रही है। साथ ही रंजिश समेत अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन


मां के साथ घूम रही युवती के अपहरण की कोशिश, विरोध करने पर सीने में मारी गोली
विज्ञापन


सुल्तानपुर क्षेत्र स्थित ओसपुर गांव निवासी ओम सिंह (40) पुत्र चंद्रपाल राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर में सहायक अध्यापक थे। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे वह बाइक से सुल्तानपुर से गांव की ओर आ रहे थे। गांव के पास ही बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते से गुजर रहे एक ग्रामीण ने उन्हें लहूलुहान हालत में सड़क किनारे पड़ा देखा तो सूचना परिजनों को दी। तत्काल परिजन और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजनों ने आननफानन में उन्हें सुल्तानपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

डॉक्टरों ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया

सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। यहां डॉक्टरों ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कोतवाली प्रभारी हेमेंद्र सिंह नेगी और चौकी प्रभारी लोकपाल परमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने सड़क के आसपास बारीकी से जांच की, लेकिन कुछ मिला नहीं।

कोतवाली प्रभारी हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि शिक्षक के सिर में गोली लगी थी। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों से जानकारी ली जा रही है। अभी तक तहरीर नहीं आई। तहरीर आने पर केस दर्ज किया जाएगा।

रंजिश समेत अन्य बिंदुओं पर हो रही जांच

शिक्षक की हत्या के मामले में पुलिस पुरानी रंजिश समेत अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। साथ ही परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी ले रही है कि उनकी किसी से पुरानी रंजिश तो नहीं थी। अगर थी तो वह कौन लोग हैं। इसके अलावा पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी बारीकी से जांच कर रही है। साथ ही उनके मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।

बाइक पर कोई और तो नहीं था साथ

पुलिस यह भी जानकारी जुटा ही है कि सुल्तानपुर से वह बाइक पर अकेले की घर के लिए निकले थे या फिर उनके साथ कोई और भी था। पुलिस हत्या के मामले को सुलझाने के लिए सुल्तानपुर और आसपास रहने वाले उनके परिचितों से भी जानकारी जुटा रही है। साथ ही वह जिस विद्यालय में कार्यरत थे, वहां के स्टाफ से भी जानकारी ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed