फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Attempt to kidnap a young woman walking with her mother

मां के साथ घूम रही युवती के अपहरण की कोशिश, विरोध करने पर सीने में मारी गोली

Thu, 03 Sep 2020 10:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 03 Sep 2020 10:07 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: Attempt to kidnap a young woman walking with her mother
kidnapping - फोटो : amar ujala

रामपुर जिले के बिलासपुर थाना क्षेत्र की शारदा कॉलोनी में मां के साथ घूम रही युवती का कार सवार युवकों ने अपहरण करने की कोशिश की। विरोध करने पर कार सवार एक युवक ने युवती के सीने में गोली मार दी और सभी फरार हो गए। खून से लथपथ युवती को तत्काल रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, बिलासपुर पुलिस ने शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शारदा कालोनी निवासी जसवंत सिंह एक गुरुद्वारे में ग्रंथी हैं। बुधवार की रात नौ बजे खाना खाने के बाद उनकी बेटी गुरप्रीत अपनी मां के साथ सड़क पर घूमने के लिए गई थी। इसी बीच रास्ते में कार सवार बदमाश वहां आ धमके। कार सवारों ने मां-बेटी से इलाके में तंबाकू की दुकान पूछी। दोनों ने इसके बारे जानकारी देने होने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

गुरप्रीत का हाथ पकड़कर जबरन वाहन में बैठाने लगे

आरोप है कि बदमाश दरवाजा खोलकर गुरप्रीत का हाथ पकड़कर जबरन वाहन में बैठाने लगे। उसने विरोध कर भागने की कोशिश की तो एक युवक ने कार से पिस्टल निकालकर उसके सीने पर गोली मार दी। इसके बाद कार लेकर यूपी की तरफ भाग गए।

गोली लगने से गुरप्रीत लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। डॉक्टर के अनुसार, युवती की हालत खतरे से बाहर है। गोली छूकर निकल गई। यदि गोली अंदर फंस जाती तो जान को खतरा हो सकता था। इधर, अस्पताल में भर्ती युवती ने बताया कि कार में दो-तीन युवक सवार थे। सभी शराब के नशे में धुत थे।

मदद के लिए शोर मचाती रही मां 

बेटी के अपहरण की कोशिश के दौरान मां के हाथ पैर फूल गए। वह आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाती रही लेकिन कोई नहीं आया। हिम्मत दिखाकर मां-बेटी ने ही मोर्चा संभाला, जिससे बदमाशों के मंसूबे नाकाम हो गए। मां ने आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की मांग की है।

मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए थे। पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। -राहुल कुमार, इंचार्ज, रुद्रविलास चौकी, बिलासपुर (रामपुर)
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed