फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News stir due to entry of a suspect near government quarters in cantonment premises

Roorkee: छावनी परिसर में सरकारी क्वार्टर के पास संदिग्ध के घुसने से हड़कंप, सैन्य कर्मियों ने पुलिस को सौंपा

Wed, 07 May 2025 07:21 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 07 May 2025 07:21 PM IST
सार

भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद से अलर्ट जारी है। पुलिस और आर्मी को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

विज्ञापन
Roorkee News stir due to entry of a suspect near government quarters in cantonment premises
रुड़की में पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रुड़की छावनी परिसर में संदिग्ध के घुसने से हड़कंप मच गया। सैन्यकर्मियों ने संदिग्ध को पकड़ने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने संदिग्ध से पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध बिहार का रहने वाला है।

विज्ञापन


भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद से अलर्ट जारी है। पुलिस और आर्मी को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। इस बीच बुधवार दोपहर के वक्त रुड़की छावनी में एक संदिग्ध के घुसने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद सैन्यकर्मी अलर्ट हो गए। संदिग्ध की घेराबंदी कर उसको पकड़ लिया। पूछताछ में सैन्यकर्मियों को संदिग्ध कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद सैन्यकर्मियों ने संदिग्ध को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


Dehradun Mock Drill: सायरन बजे... लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का हुआ अभ्यास, ट्रैफिक भी रोका गया
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने भी संदिग्ध से पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध बिहार का रहने वाला है। उसके सैन्य क्षेत्र में घूमने की क्या वजह रही है, इसकी जांच चल रही है। सीओ रुड़की नरेंद्र पंत ने बताया कि छावनी परिसर में एक संदिग्ध को सैन्यकर्मियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। जांच जारी है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed