फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Snake found on bed in house family members shocked to see it then caught in box

Roorkee: घर में बिस्तर में घुसा सांप...देखते ही अटकी परिवार के लोगों की सांसें, फिर ऐसे किया डिब्बे में बंद

Sun, 06 Oct 2024 06:15 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 06 Oct 2024 06:15 PM IST
सार

Roorkee News: दोपहर घर में मौजूद लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इस बीच बेड पर पड़े बिस्तर पर परिवार के लोगों की नजर पड़ी तो उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन
Roorkee News Snake found on bed in house family members shocked to see it then caught in box
बिस्तर में निकला सांप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की में एक घर में लोग उस वक्त सकते में आ गए जब उन्होंने बिस्तर में सांप देखा। सांप पर नजर पड़ते ही परिवार के लोगों की सांसें अटक गई। इस बीच एक व्यक्ति ने हिम्मत दिखाकर सांप को बिस्तर से बाहर निकालकर डिब्बे में बंद किया।

विज्ञापन

रुड़की के सलेमपुर गांव के पास भूमिया कॉलोनी में आशीष शर्मा का घर है। रविवार की दोपहर घर में मौजूद लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इस बीच बेड पर पड़े बिस्तर पर परिवार के लोगों की नजर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। बिस्तर में सांप देखकर उनकी चीख निकल गई और वह डरते हुए घर के बाहर आ गए।

Roorkee Crime: डंडे से पीट-पीटकर प्राइवेट स्कूल के चौकीदार की हत्या, CCTV में कैद हुई घटना

विज्ञापन
विज्ञापन

सांप की सूचना पर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। इस बीच आशीष शर्मा के परिचित अशोक चौहान मौके पर पहुंचे और बिस्तर को घर से बाहर निकाला। इसके बाद उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए सांप को लकड़ी के सहारे एक डिब्बे में बंद कर दिया और दूर जंगल में छोड़ दिया। 

विज्ञापन

वहीं, सांप की सूचना वन विभाग को भी दी गई। रुड़की वन विभाग के रेंजर विनय राठी ने बताया कि सांप निकलने की सूचना आई थी। लेकिन बाद में सूचना मिली थी कि सांप को लोगों ने पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed